
Ambikapur Accident: अंबिकापुर के वार्ड नंबर 22 बौरीपारा में एक स्कूटी सवार की सड़क दुर्घटना में मौत हो गई। सुरेश सोनी, जो अपने घर से खरसिया नाका की ओर जा रहे थे, टूटे और खुले बिजली के तार में फंसकर गंभीर रूप से घायल हो गए। हादसे के बाद करीब एक घंटे तक बेहोशी की हालत में पड़े रहने के बाद उन्हें पुलिस की मदद से अस्पताल पहुंचाया गया, लेकिन सिर की नस फटने के कारण उनका इलाज के दौरान निधन हो गया।
परिजनों का आरोप: बिजली विभाग की घोर लापरवाही
Ambikapur Accident Case: मृतक के परिवार ने बिजली विभाग की लापरवाही को हादसे की मुख्य वजह बताया है। उनका कहना है कि टूटे हुए बिजली तारों को समय रहते हटाया या ठीक नहीं किया गया, जिसके कारण यह जानलेवा घटना हुई। परिवार ने कोतवाली थाने में आवेदन देकर सीसीटीवी फुटेज भी प्रस्तुत किया है, जिसमें तार टूटे होने और हादसे का कारण स्पष्ट दिख रहा है।
पुलिस ने दर्ज की FIR, मामले में जांच जारी
Ambikapur News: परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने भारतीय दंड संहिता (IPC) की धारा 289 (खतरनाक कार्य में लापरवाही) और 125(ए) (लोक सेवक के कर्तव्य में लापरवाही) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस अब यह पता लगाने में जुटी है कि बिजली विभाग की कितनी जिम्मेदारी इस हादसे में है।



