Mungeli NHM Recruitment 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत जिला मुंगेली में 106 पदों पर संविदा भर्ती, जल्द करें ऑनलाइन आवेदन

CG NHM Vacancy 2026: राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM) के तहत जिला स्वास्थ्य समिति मुंगेली ने विभिन्न स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक पदों पर कुल 106 संविदा रिक्तियों के लिए भर्ती प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक और पात्र अभ्यर्थी 20 जून 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। भर्ती के अंतर्गत स्टाफ नर्स, कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO), लैब टेक्नीशियन, फिजियोथेरेपिस्ट, जूनियर सेक्रेटेरियल असिस्टेंट, ब्लॉक डाटा मैनेजर सहित कई पद शामिल हैं।

भर्ती का संक्षिप्त विवरण

विवरणजानकारी
विभागजिला स्वास्थ्य समिति, मुंगेली
योजनाराष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशन (NHM)
कुल पद106
आवेदन प्रारंभ02 जून 2026
अंतिम तिथि20 जून 2026 (शाम 5:30 बजे तक)
आवेदन माध्यमऑनलाइन
नौकरी प्रकारसंविदा भर्ती

किन पदों पर होगी भर्ती?

भर्ती के तहत स्वास्थ्य सेवाओं एवं प्रशासनिक कार्यों से जुड़े 23 विभिन्न पदों पर नियुक्तियां की जाएंगी।

क्र.पद का नाम (Post Name)कार्यक्रम (Program)कुल पदवर्गवार रिक्ति(UR / ST / SC / OBC)वेतन (₹)अनिवार्य शैक्षणिक योग्यता (Qualification)
1Laboratory Technician – DPHL15th FC / DPHL21 / 1 / 0 / 014,00012th (Science), DMLT/BMLT, तथा CG Paramedical Council में जीवित पंजीयन।
2PhysiotherapistNHM-NCD / NPRPD32 / 1 / 0 / 018,000Bachelor’s Degree in Physiotherapy (BPT) और काउंसिल में जीवित पंजीयन।
3PharmacistsRBSK-NHM11 / 0 / 0 / 016,500Pharmacy में Degree या Diploma (न्यूनतम 50%) तथा Pharmacy Registration Council में पंजीयन।
4NutritionistFeeding Center – NRC11 / 0 / 0 / 015,000B.Sc. Home Science या B.Sc. Food & Nutrition; NRC में कार्य का अनुभव प्राथमिकता।
5Attendant / Ayah BaiNRC11 / 0 / 0 / 08,8008वीं कक्षा उत्तीर्ण (8th Passed)।
6CleanerSNCU10 / 1 / 0 / 08,8008वीं कक्षा उत्तीर्ण (8th Passed)।
7Staff NurseSNCU / PICU / HDU2713 / 3 / 7 / 416,500B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण तथा CG Nursing Council में जीवित पंजीयन।
8Nursing OfficerNPHCE126 / 1 / 3 / 216,500B.Sc. Nursing या GNM कोर्स उत्तीर्ण तथा CG Nursing Council में जीवित पंजीयन।
9AudiologistNPRPD11 / 0 / 0 / 025,000BASLP / B.Sc. (Speech and Hearing) की डिग्री RCI मान्यता प्राप्त संस्थान से।
10CounsellorNPHCE + NHM41 / 1 / 1 / 112,000PG Degree/Diploma in Psychology / Counselling / Health Education.
11Community Health OfficerAAM / NHM2111 / 2 / 5 / 316,500B.Sc. Nursing के साथ CCH सर्टिफिकेट या Post Basic B.Sc. Nursing कोर्स उत्तीर्ण।
12Counsellor – Blood BankBlood Bank11 / 0 / 0 / 012,000Degree/Diploma in Psychology / Social Work / Sociology / Human Development.
13RadiographerNHM21 / 0 / 1 / 015,00012th (Science) के साथ X-ray Technician/Radiographer कोर्स तथा CG में जीवित पंजीयन।
14Attendant – NPHCE (SIA)NPHCE43 / 0 / 0 / 18,80012वीं कक्षा उत्तीर्ण (12th Passed)।
15Attendant – NPHCE (SIA)NPHCE43 / 0 / 0 / 18,80012वीं कक्षा उत्तीर्ण (12th Passed) (विज्ञापन में पुनरावृत्ति)
16MPW (Male)NUHM20 / 1 / 0 / 114,00012th (Biology) और शासन से मान्यता प्राप्त संस्थान से 1 वर्ष का MPW ट्रेनिंग डिप्लोमा।
17Secretarial Assistant – NHMNHM51 / 0 / 2 / 212,00012वीं उत्तीर्ण तथा न्यूनतम 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा।
18Jr. Secretarial Assistant – LIDCNUHM32 / 0 / 0 / 112,00012वीं उत्तीर्ण तथा न्यूनतम 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा।
19Class IV – UWHCNUHM11 / 0 / 0 / 010,00010वीं कक्षा उत्तीर्ण (10th Passed)।
20Peer SupporterNVHCP11 / 0 / 0 / 010,00012वीं उत्तीर्ण; जो स्वयं हेपेटाइटिस बी या सी बीमारी से ठीक हो चुका हो।
21Block Data ManagerNHM10 / 1 / 0 / 021,000Graduate (न्यूनतम 55%) के साथ PGDCA या BCA (न्यूनतम 55%)।
22Secretarial Assistant – NHMNHM10 / 1 / 0 / 013,65012वीं उत्तीर्ण तथा न्यूनतम 1 वर्ष का कंप्यूटर डिप्लोमा।
23RMANHM52 / 1 / 1 / 122,000BAMS / BHMS / BUMS (आधुनिक चिकित्सा पद्धतियों में प्रशिक्षण अनिवार्य)।
कुल योग (Total)10652 / 15 / 22 / 17

सबसे अधिक पद किस श्रेणी में?

इस भर्ती में सबसे अधिक 27 पद स्टाफ नर्स के लिए निर्धारित किए गए हैं। इसके अलावा 21 पद कम्युनिटी हेल्थ ऑफिसर (CHO) तथा 12 पद नर्सिंग ऑफिसर के लिए रखे गए हैं। स्वास्थ्य क्षेत्र में करियर बनाने वाले उम्मीदवारों के लिए यह बड़ा अवसर माना जा रहा है।

शैक्षणिक योग्यता

प्रत्येक पद के लिए योग्यता अलग-अलग निर्धारित की गई है। कुछ पदों के लिए 8वीं एवं 10वीं पास अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं, जबकि तकनीकी एवं चिकित्सा पदों के लिए डिप्लोमा, स्नातक, नर्सिंग, पैरामेडिकल अथवा संबंधित विषय में विशेष योग्यता अनिवार्य होगी। संबंधित परिषद में जीवित पंजीयन भी कई पदों के लिए आवश्यक है।

आयु सीमा

भर्ती के लिए न्यूनतम आयु 18 वर्ष निर्धारित की गई है। अधिकतम आयु सामान्यतः 64 वर्ष रखी गई है, जबकि चिकित्सकीय पदों के लिए अधिकतम आयु सीमा 70 वर्ष तक निर्धारित की गई है। आयु की गणना 01 जनवरी 2026 की स्थिति में की जाएगी।

आवेदन शुल्क

उम्मीदवारों को ऑनलाइन माध्यम से आवेदन शुल्क जमा करना होगा।

  • सामान्य वर्ग – ₹300
  • ओबीसी वर्ग – ₹200
  • महिला, एससी, एसटी एवं दिव्यांग वर्ग – ₹100

चयन प्रक्रिया कैसे होगी?

अभ्यर्थियों का चयन शैक्षणिक योग्यता में प्राप्त अंकों, कार्यानुभव तथा लिखित या कौशल परीक्षा के आधार पर किया जाएगा। अंतिम मेरिट सूची निर्धारित भारांक प्रणाली के अनुसार तैयार की जाएगी।

ऑनलाइन आवेदन की प्रक्रिया

उम्मीदवार निर्धारित पोर्टल पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन भरते समय सभी आवश्यक दस्तावेज, शैक्षणिक प्रमाणपत्र एवं पहचान संबंधी जानकारी सही-सही अपलोड करनी होगी। आवेदन शुल्क जमा करने के बाद पावती सुरक्षित रखना आवश्यक होगा।

महत्वपूर्ण बातें

  • कुल 106 संविदा पदों पर भर्ती होगी।
  • आवेदन की अंतिम तिथि 20 जून 2026 है।
  • भर्ती में स्वास्थ्य एवं प्रशासनिक दोनों प्रकार के पद शामिल हैं।
  • ऑनलाइन आवेदन के बाद किसी भी त्रुटि से बचने के लिए फॉर्म का प्रिंट सुरक्षित रखें।
  • चयन मेरिट, अनुभव एवं परीक्षा के आधार पर किया जाएगा।

महत्वपूर्ण लिंक: Important link

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
विभागीय सूचनायहां देखें
भर्ती नियम एवं शर्तयहाँ देखें
आवेदन फार्मयहाँ क्लिक करें
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

महत्वपूर्ण सलाह: इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि का इंतजार न करें और समय रहते आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें, ताकि तकनीकी समस्याओं से बचा जा सके।

Also Read: Gram Panchayat Sachiv Kanker Bharti 2026: CG ग्राम पंचायत सचिव के पदों पर 12वीं पास के लिए आवेदन शुरू, जानें पूरी प्रक्रिया

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button