सूरजपुर नगर पालिका शपथ ग्रहण समारोह का कांग्रेस पार्षदों ने किया बहिष्कार, CEO ने छपवाया तीन तरह का आमंत्रण कार्ड, पार्षदों ने शपथ ग्रहण में भाग लेने से किया इनकार, अलग से लेंगे शपथ

सूरजपुर: नगर पालिका सूरजपुर में अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण को लेकर राजनीति गरमा गई है। कांग्रेस ने भाजपा और नगर पालिका सीएमओ पर आरोप लगाया है कि वे सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं और कांग्रेस नेताओं के साथ भेदभावपूर्ण व्यवहार किया जा रहा है।
कांग्रेस का कहना है कि नगर पालिका सीएमओ ने शपथ ग्रहण समारोह के लिए तीन अलग-अलग आमंत्रण पत्र छपवाए हैं। इस कार्ड में कांग्रेस नेताओं के नाम को सबसे नीचे रखा गया है, जो कि उनके लिए अपमानजनक है। इस वजह से कांग्रेस पार्षदों ने शपथ ग्रहण समारोह का बहिष्कार करने का निर्णय लिया है। उनका कहना है कि वे अलग से शपथ लेंगे, क्योंकि समारोह में उनकी उपेक्षा की जा रही है।
कांग्रेस का आरोप: सत्ता का दबाव
कांग्रेस पार्षद प्रशांत साहू ने इस मुद्दे पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि सीएमओ ने जानबूझकर तीनों आमंत्रण पत्रों में अलग-अलग तरह से नाम छपवाए, जो कि पार्टी के लिए अपमानजनक था। उन्होंने कहा कि इस कारण सभी कांग्रेस पार्षदों ने यह फैसला लिया है कि वे शपथ ग्रहण समारोह में हिस्सा नहीं लेंगे और खुद से शपथ लेंगे।
सूरजपुर नगर पालिका की स्थिति
सूरजपुर नगर पालिका में कुल 18 पार्षद हैं, जिनमें से 8 बीजेपी, 6 कांग्रेस और 4 निर्दलीय हैं। इस नगर पालिका अध्यक्ष पद पर कांग्रेस ने जीत हासिल की है, लेकिन अब शपथ ग्रहण को लेकर पार्टी में मतभेद बढ़ गए हैं।
कांग्रेस का आरोप है कि भाजपा ने सत्ता के दबाव में आकर शपथ ग्रहण समारोह के आयोजन को राजनीतिक रंग दे दिया है। अब कांग्रेस पार्षद अलग से शपथ लेंगे और इस राजनीतिक खिंचतान का असर नगर पालिका के कार्यों पर भी पड़ सकता है।
Also Read: VIDEO: महतारी वंदन योजना का फिर से भरा जायेगा फार्म, मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े ने किया बड़ा ऐलान