
रायपुर। CG BJP Manifesto 2025: नगरीय निकाय चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) का घोषणा पत्र अब आज दोपहर 12 बजे की बजाय शाम 4 बजे जारी किया जाएगा। यह बदलाव बीजेपी नेता और अभिनेता राजेश अवस्थी के निधन के कारण किया गया है। पहले यह कार्यक्रम दोपहर में आयोजित होने वाला था, लेकिन दुखद घटना के बाद इसे स्थगित कर दिया गया और अब इसे साधारण तरीके से शाम 4 बजे आयोजित किया जाएगा।
घोषणा पत्र कार्यक्रम में बदलाव
Nagriy Nikay Chunav 2025: बीजेपी के घोषणा पत्र को आज शाम 4 बजे कुशाभाऊ ठाकरे परिसर में जारी किया जाएगा। इस मौके पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय, नगरीय निकाय चुनाव प्रभारी भूपेंद्र सवन्नी, घोषणा पत्र समिति के संयोजक अमर अग्रवाल, सह संयोजक सुनील सोनी और समिति के अन्य सदस्य मौजूद रहेंगे।
इसके अलावा, पार्टी का थीम सांग लॉन्च करने का कार्यक्रम भी आज होने वाला था, लेकिन अब इसे रद्द कर दिया गया है। राजेश अवस्थी के निधन के बाद पार्टी ने शोक व्यक्त करते हुए कार्यक्रम को साधारण तरीके से आयोजित करने का निर्णय लिया है।
Also Read: बिना हेलमेट रायपुर नगर निगम में प्रवेश वर्जित, यातायात नियमों के प्रति जागरूकता की पहल