CG Pre B.Ed Admit Card 2026: प्री बीएड प्रवेश परीक्षा एडमिट कार्ड जारी, यहां देखें परीक्षा तिथि और डाउनलोड करें प्रवेश पत्र

CG Pre B.Ed Admit Card 2026: छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए आयोजित होने वाली प्री बीएड प्रवेश परीक्षा का एडमिट कार्ड जारी कर दिया है। जिन अभ्यर्थियों ने ऑनलाइन आवेदन किया था, वे अब व्यापम पोर्टल पर लॉगिन कर अपना प्रवेश पत्र डाउनलोड कर सकते हैं।

CG Pre B.Ed Admit Card Download: प्री बीएड प्रवेश परीक्षा का आयोजन 11 जून 2026 को किया जाएगा। परीक्षा में शामिल होने के लिए एडमिट कार्ड का प्रिंट आउट और वैध फोटो पहचान पत्र साथ ले जाना अनिवार्य होगा।

CG Vyapam Pre B.Ed Admit Card 2026: संक्षिप्त जानकारी

विवरणजानकारी
परीक्षा विभागCG व्यापम
परीक्षा का नामप्री बीएड (Pre B.Ed)
शैक्षणिक सत्र2026-27
आवेदन प्रक्रियाऑनलाइन
आवेदन अवधि25 मार्च से 24 अप्रैल 2026
परीक्षा तिथि11 जून 2026
एडमिट कार्ड जारी तिथि01 जून 2026

महत्वपूर्ण तिथियां

कार्यक्रमतिथि
ऑनलाइन आवेदन प्रारंभ25 मार्च 2026
आवेदन की अंतिम तिथि24 अप्रैल 2026
एडमिट कार्ड जारी01 जून 2026
प्रवेश परीक्षा11 जून 2026

परीक्षा केंद्र में क्या लेकर जाएं?

आवश्यक दस्तावेजविवरण
एडमिट कार्डडाउनलोड किया गया प्रिंट आउट
फोटो पहचान पत्रआधार कार्ड, वोटर आईडी, पैन कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस या पासपोर्ट
पेनकाला या नीला बॉलपॉइंट पेन

परीक्षा दिवस के महत्वपूर्ण निर्देश

  • परीक्षा केंद्र पर निर्धारित समय से कम से कम 2 घंटे पहले पहुंचें।
  • बायोमेट्रिक सत्यापन एवं सुरक्षा जांच के लिए अतिरिक्त समय रखें।
  • हल्के रंग के कपड़े पहनकर जाएं।
  • मोबाइल फोन, स्मार्ट वॉच, ब्लूटूथ डिवाइस, कैलकुलेटर एवं अन्य इलेक्ट्रॉनिक उपकरण साथ न ले जाएं।
  • किसी भी प्रकार के आभूषण या धातु की वस्तुएं पहनने से बचें।

एडमिट कार्ड डाउनलोड कैसे करें?

CG Pre B.Ed Admit Card Download: प्री बीएड प्रवेश परीक्षा का प्रवेश पत्र डाउनलोड करने के लिए नीचे दिए गए चरणों का पालन करें:

  1. व्यापम की आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।
  2. अभ्यर्थी लॉगिन विकल्प पर क्लिक करें।
  3. अपना मोबाइल नंबर एवं पासवर्ड दर्ज करें।
  4. लॉगिन करने के बाद डैशबोर्ड खोलें।
  5. “Admit Card” विकल्प पर क्लिक करें।
  6. प्रवेश पत्र डाउनलोड कर उसका प्रिंट आउट सुरक्षित रखें।

महत्वपूर्ण लिंक (Important Links)

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
विभागीय सूचनायहाँ देखें
एडमिट कार्डडाउनलोड करें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ देखें
भर्ती अपडेटव्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें

महत्वपूर्ण सूचना

प्री बीएड प्रवेश परीक्षा में शामिल होने वाले सभी अभ्यर्थियों को सलाह दी जाती है कि वे परीक्षा केंद्र, रिपोर्टिंग समय एवं अन्य निर्देशों की जानकारी एडमिट कार्ड में अवश्य जांच लें। प्रवेश पत्र के बिना परीक्षा केंद्र में प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी।

Also Read: CG Teachers Bharti: शिक्षा मंत्री गजेंद्र यादव का बड़ा बयान, छत्तीसगढ़ में अब हर साल 5 सितंबर को निकलेगी शिक्षक भर्ती के लिए वैकेंसी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button