छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनाव पर जुबानी जंग शुरू चंद्राकर बोले-बघेल ने हॉर्स ट्रेडिंग परंपरा शुरू की, डहरिया बोले-भाजपा अपने फायदे के लिए करवा रही परिसीमन

छत्तीसगढ़ में निकाय चुनावों को लेकर सियासी माहौल गर्म होता जा रहा है। छत्तीसगढ़ के पूर्व मंत्री और विधायक अजय चंद्राकर ने पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर हॉर्स ट्रेडिंग परंपरा शुरू करने का आरोप लगाया। इसके जवाब में पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने कहा कि भाजपा अपने फायदे के लिए वार्डों का परिसीमन करवा रही है।

मंगलवार को निकाय चुनाव को लेकर कांग्रेस की ओर से की जा रही बयानबाजी पर अजय चंद्राकर ने तीखा पलटवार किया। उन्होंने कहा कि स्थानीय निकाय चुनाव में हॉर्स ट्रेडिंग की परंपरा को भूपेश बघेल जी ने जन्म दिया। अप्रत्यक्ष चुनाव करवाकर पार्षदों की खरीदी बिक्री करके बहुमत लाना, यह परंपरा पिछली बार उन्होंने शुरू की है। इसलिए उन्हंस्थानीय सरकार के बारे में किसी प्रकार से बोलने का अधिकार नहीं है।

पूर्व मंत्री शिव डहरिया ने किया पलटवार

पूर्व नगरीय प्रशासन मंत्रीशिव डहरिया ने कहा कि परिसीमन तो हर 10 साल में होता है, लेकिन भाजपा सरकार अपनी पार्टी को और अपनी प्रत्याशियों को लाभ पहुंचाने के लिए परिसीमन का काम कर रही है। पिछले चुनाव में भी परिसीमन हुआ था, परिसीमन करने की आवश्यकता नहीं थी। लेकिन यह जानबूझकर अपने पार्टी को लाभ दिलाने के लिए परिसीमन का काम कर रहे हैं।

काग्रेस करवा रही सर्वे

पूर्व मंत्री डहरिया ने कहा कि नगरीय निकाय चुनाव में कॉंग्रेस पार्टी ने 80% निकाय जीते थे। नगर निगम में हमारे 14 निगम में कांग्रेस का कब्जा था। जो जीतने वाले हैं, उन्हीं प्रत्याशियों को टिकट दिया जाएगा। इस बार भी मापदंड वही होगा। सर्वे को लेकर उन्होंने कहा कि पार्टी का अंदरूनी काम अभी चल रहा है।

अजय चंद्राकर ने साधा निशाना

इस पर जवाब देते हुए अजय चंद्राकर ने कहा कि किस बात का सरवे करेंगे? उमीदवार नहीं मिल रहा है, उसका सर्वे करेंगे या जीतेंगे-हारेंगे इसका सर्वे करवाएंगे। कितने गुट हैं कांग्रेस में, इसे कैसे समाप्त करेंे। सरवे के आखिर मुद्देक्या है, यह तो बताना चाहिए कांग्रेस को। कांग्रेस के सवे में कोई दम नहीं है। इनका सब कुछ एक व्यक्ति में केंद्रित है, वह गांधी परिवार की इच्छाओं का पालन करना। वह जो बोल देवही सर्वे है।

कांग्रेस करेगी घेराव

शिव डहरिया ने कहा कि प्रदेश में कानून व्यवस्था की स्थिति खराब हो गई है। हमारे घर से 200 मीटर के दूरी में गोली चल रही है। कल रात में ही चाकू बाजी हो गई। रोज इस तरह की घटनाएं हो रही है। मनेंद्रगढ़ में गेंगवार हो रहा है, मर्डर हो रहे हैं। कानून व्यवस्था की स्थिति छत्तीसगढ़ में बहुत खराब है। कांग्रेस जनता की बात उठाएगी और विधानसभा का घेराव करेगी।

जिंदा हो तो दिखो

चंद्राकर ने इसे लेकर कहा कि शौक से घेराव करें, कुछ ना कुछ करना चाहिए। जिंदा हैं तो कुछ ना कुछ करना जरूरी है। जिंदा होना जरूरी नहीं जिंदा हो तो बताना जरूरी है। अब खुद को जिंदा बताने के लिए उनको कदमताल करना चाहिए, ट्वीट करने की बजाय चलो कुछ आगे बढ़े, भूपेश बघेल जी को बधाई जिंदा दिखने के लिए।

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button