UPSC CSE 2025 फाइनल रिजल्ट Out: अनुज अग्निहोत्री ने किया टॉप, कुल 958 उम्मीदवार सफल, देखें पूरी मेरिट लिस्ट

संघ लोक सेवा आयोग (UPSC) ने सिविल सेवा परीक्षा 2025 का अंतिम परिणाम आधिकारिक तौर पर जारी कर दिया है, जिसमें अनुज अग्निहोत्री ने पूरे देश में प्रथम स्थान प्राप्त कर टॉप किया है। इस प्रतिष्ठित परीक्षा की मेरिट लिस्ट में राजेश्वरी सुवे ने दूसरी रैंक हासिल की है, जबकि अकांक्ष तीसरे, राघव झुनझुनवाला चौथे और इशान भटनागर पांचवें स्थान पर रहे हैं। आयोग द्वारा इस वर्ष विभिन्न प्रशासनिक सेवाओं के लिए कुल 958 योग्य उम्मीदवारों का चयन किया गया है। यह परिणाम लंबी चयन प्रक्रिया के बाद उम्मीदवारों के कड़े परिश्रम और समर्पण के बाद सामने आया है, जिससे अब देश को नए प्रशासनिक अधिकारियों की खेप मिलेगी।

अनुभागजानकारी
परीक्षा का नामसिविल सेवा परीक्षा 2025-26
आयोजित करने वाली संस्थासंघ लोक सेवा आयोग (UPSC)
परिणाम घोषित होने की तिथि06 मार्च 2026
परिणाम जारी होने का माध्यमऑनलाइन (PDF प्रारूप)
चयन प्रक्रियामुख्य परीक्षा + साक्षात्कार
आधिकारिक वेबसाइटयहां क्लिक करें

UPSC IAS रिजल्ट 2026: इंटरव्यू और पदों का विवरण

UPSC CSE 2025 की मुख्य परीक्षा के आधार पर 2,736 उम्मीदवारों को साक्षात्कार (इंटरव्यू) के लिए आमंत्रित किया गया था। ये इंटरव्यू 5 जनवरी से 27 फरवरी 2026 तक आयोजित किए गए। अंतिम चयन मुख्य परीक्षा और इंटरव्यू के संयुक्त अंकों के आधार पर किया गया है। आयोग परिणाम जारी होने के 15 दिनों के भीतर सभी उम्मीदवारों के अंक अपनी वेबसाइट पर अपलोड कर देगा। इस वर्ष कुल 979 पदों पर भर्ती की जाएगी, जिसमें IAS, IPS, IFS और IRS जैसी सेवाएं शामिल हैं।

टॉपर प्रोफाइल: अनुज अग्निहोत्री (AIR 1)

इस वर्ष राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले (रावतभाटा क्षेत्र) के अनुज अग्निहोत्री ने ऑल इंडिया रैंक 1 (AIR 1) हासिल कर इतिहास रचा है। अनुज ने वर्ष 2023 में AIIMS जोधपुर से MBBS की पढ़ाई पूरी की और उसके बाद सीमित संसाधनों के साथ सेल्फ-स्टडी के दम पर पहले ही प्रयास में यह सफलता पाई। उनके पिता के.बी. अग्निहोत्री राजस्थान न्यूक्लियर पॉवर प्लांट में वैज्ञानिक अधिकारी हैं और माता मंजू अग्निहोत्री एक गृहिणी हैं।

UPSC CSE 2025 – टॉप 10 उम्मीदवारों की सूची

रैंक (AIR)उम्मीदवार का नामसंभावित सेवा
1अनुज अग्निहोत्रीIAS
2राजेश्वरी सुवे एमIAS
3आकांक्ष धुलIAS
4राघव झुनझुनवालाIAS
5ईशान भटनागरIAS
6जिन्निया ऑरोराIAS
7ए. आर. राजाह मोहईद्दीनIAS
8पक्षल सेक्रेट्रीIAS
9आस्था जैनIAS
10उज्ज्वल प्रियंकIAS

परीक्षा कार्यक्रम और महत्वपूर्ण तिथियां (2025-26)

चरणपरीक्षा तिथिपरिणाम तिथिप्रतिभागियों / चयनित की संख्या
प्रारंभिक परीक्षा25 मई 202511 जून 2025लगभग 10 लाख अभ्यर्थी
मुख्य परीक्षा22-31 अगस्त 202511 नवंबर 202514,161 उम्मीदवार
इंटरव्यू5 जन. – 27 फर. 202606 मार्च 20262,736 उम्मीदवार

IAS फाइनल रिजल्ट कैसे डाउनलोड करें? (स्टेप-बाय-स्टेप)

  1. सबसे पहले आधिकारिक वेबसाइट upsc.gov.in पर जाएं।
  2. होमपेज पर “What’s New” सेक्शन में “Final Result: Civil Services Examination, 2025” लिंक पर क्लिक करें।
  3. रिजल्ट की PDF फाइल स्क्रीन पर खुल जाएगी।
  4. अपना रोल नंबर या नाम खोजने के लिए Ctrl + F का उपयोग करें।
  5. भविष्य के उपयोग के लिए PDF को सेव करें और प्रिंटआउट ले लें।

चयन के बाद की प्रक्रिया: ट्रेनिंग और कैडर आवंटन

अंतिम मेरिट सूची में स्थान बनाने के बाद उम्मीदवारों को रैंक और वरीयता के आधार पर कैडर और सेवा आवंटन किया जाता है। IAS के लिए चयनित अधिकारियों को लाल बहादुर शास्त्री राष्ट्रीय प्रशासन अकादमी (LBSNAA), मसूरी में कठिन प्रशिक्षण दिया जाता है। प्रशिक्षण के दौरान प्रशासनिक कानून, नीति-निर्माण और फील्ड वर्क का ज्ञान दिया जाता है। इसके बाद उन्हें आवंटित राज्य में ‘प्रोबेशनर’ के रूप में नियुक्त किया जाता है, जहाँ वे जिला प्रशासन और विकास योजनाओं की जिम्मेदारी संभालते हैं।

UPSC CSE कट-ऑफ ट्रेंड (2018–2025)

श्रेणी2024202320222021202020192018
सामान्य947953960953944961982
OBC910919923910907925938
EWS917923926916894909
SC880890893886875898912
ST884891900883876893912

(नोट: 2025 की आधिकारिक कट-ऑफ लिस्ट जल्द ही विस्तृत रूप से जारी की जाएगी।)

महत्वपूर्ण तिथि: Important Dates

विवरणलिंक
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
रिजल्टयहाँ देखें
मेरिट लिस्टयहाँ देखें
भर्ती अपडेटयहाँ देखें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

Also Read: छत्तीसगढ़ व्यापम का मेगा कैलेंडर: अगले 4 महीनों में 17 प्रवेश और भर्ती परीक्षाएं, युवाओं के लिए बड़ा अवसर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button