CG Aabkari Aarakshak Bharti Update 2025: छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक पदों की भर्ती के लिए आवेदन शुरू, 12वीं पास युवाओं के लिए खुशखबरी, 200 पदों पर भर्ती, जानें आवेदन प्रक्रिया और डिटेल

CG Aabkari Aarakshak Bharti Update 2025: छत्तीसगढ़ में सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे युवाओं के लिए शानदार मौका है। छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) ने आबकारी आरक्षक (Excise Constable) के 200 पदों पर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया शुरू कर दी है। इच्छुक उम्मीदवार 4 जून 2025 से लेकर 27 जून 2025 शाम 5 बजे तक ऑनलाइन फॉर्म भर सकते हैं।
पद और योग्यता: Position and Qualification
कुल पदों की संख्या: 200
पद का नाम: आबकारी आरक्षक (Excise Constable)
शैक्षणिक योग्यता: किसी मान्यता प्राप्त बोर्ड से 10+2 पास (इंटरमीडिएट)

भर्ती की पूरी जानकारी: Complete information about recruitment
CG Abkari Vibhag Aarakshak Bharti 2025: आबकारी विभाग के तहत आबकारी आरक्षक के 200 पदों पर भर्ती की जाएगी। इन पदों के लिए छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल (CG Vyapam) द्वारा परीक्षा आयोजित की जाएगी। विभाग ने व्यापम को रिक्त पदों की सूची और आरक्षण वर्गवार विवरण भेज दिया है। इस भर्ती के लिए लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी, जो 27 जुलाई को होगी।
आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां: Important dates for application and exam
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 04 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
त्रुटि सुधार की तिथि | 28 जून से 30 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
संभावित परीक्षा तिथि | 27 जुलाई 2025 |
परीक्षा शुल्क (Online Payment)
श्रेणी | शुल्क (₹) |
---|---|
सामान्य वर्ग | ₹350 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹250 |
SC/ST वर्ग | ₹200 |
(नोट: परीक्षा में शामिल होने के बाद शुल्क वापस किया जाएगा)
शारीरिक मापदंड (Physical Eligibility)
मापदंड | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
---|---|---|
ऊँचाई | 167.5 सेमी (ST: 165 सेमी) | 152.4 सेमी |
सीना | 81 सेमी सामान्य, 86 सेमी फुलाने पर | लागू नहीं |
आयु सीमा (Age Limit as on 01.01.2025)
- न्यूनतम आयु: 18 वर्ष
- अधिकतम आयु:
- सामान्य अभ्यर्थी: 30 वर्ष
- छत्तीसगढ़ निवासी: 35 वर्ष
- विशेष वर्गों को नियमानुसार अतिरिक्त छूट
परीक्षा पैटर्न (Written Exam Pattern)
- प्रश्नों की कुल संख्या: 100
- प्रत्येक प्रश्न का मूल्य: 1 अंक
- कुल अंक: 100
- समय: 2 घंटे
- नेगेटिव मार्किंग: 1/4 अंक
परीक्षा सिलेबस: Exam Syllabus
विषय | प्रश्न / अंक |
---|---|
सामान्य अध्ययन | 33 |
छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान | 33 |
प्रारंभिक गणित | 7 |
सामान्य हिंदी व्याकरण | 7 |
छत्तीसगढ़ी भाषा ज्ञान | 7 |
तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता | 7 |
सामान्य अंग्रेजी | 6 |
महत्वपूर्ण बातें: Important Points
- दिव्यांग अभ्यर्थी इस भर्ती में आवेदन के पात्र नहीं हैं।
- विज्ञापन, आवेदन लिंक, सिलेबस और अन्य विवरण CG Vyapam की आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध हैं।
- सभी पदों की संख्या परिवर्तनीय है।
- चयन प्रक्रिया सुप्रीम कोर्ट के आदेशों के अधीन होगी।
अगर आप छत्तीसगढ़ के निवासी हैं, 12वीं पास हैं और सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे हैं तो ये मौका बिल्कुल न गंवाएं। आवेदन करें, सिलेबस के हिसाब से तैयारी करें और अपने भविष्य को सुरक्षित बनाएं।
आवेदन और डाउनलोड लिंक: Application and Download Link
इस जानकारी को अपने दोस्तों और व्हाट्सएप ग्रुप में जरूर शेयर करें ताकि किसी भी योग्य उम्मीदवार का सपना अधूरा न रह जाए!
Also Read: Homestay Policy: दामाखेड़ा बना कबीर धर्मनगर, कैबिनेट ने तीन जगहों के नाम बदले, होमस्टे नीति को भी मिली मंजूरी, गांवों में खुलेगा रोजगार का रास्ता