Deepak Baij Mobile Theft: कांग्रेस भवन में NSUI के मीटिंग में दीपक बैज का आईफोन चोरी, पास में बैठे थे देवेंद्र यादव और एजाज ढेबर

रायपुर: Deepak Baij Mobile Theft: छत्तीसगढ़ की राजनीति के गढ़ कहे जाने वाले राजीव भवन यानी कांग्रेस मुख्यालय में हाई प्रोफाइल चोरी का मामला सामने आया हैं चोर सीधे पीसीसी चीफ दीपक बैज को निशाना बना गए वह भी तब जब नेताओं की बैठक ले रहे थे और आसपास बैठे थे भिलाई विधायक देवेंद्र यादव और पूर्व महापौर एजाज ढेबर।

iPhone 15 Pro पर थी चोर की नजर

मामला उस वक्त का है जब दीपक बैज NSUI कार्यकारिणी की बैठक में हिस्सा ले रहे थे बैठक खत्म होने के बाद वह मीडिया से बातचीत करने बाहर निकले और जैसे ही वापस हाल में पहुंचे उनका कीमती iPhone 15 Pro गायब हो चुका था निज सहायक रामकुमार साहू के मुताबिक फोन टेबल पर ही रखा गया था लेकिन जब लौट कर देखा तो वहां कुछ भी नहीं था फोन बंद बताने लगा और उसके बाद राजीव भवन में अफरा तफरी मच गई।

चोरी की इस घटना पर उठ रहा सवाल

खास बात यह है कि उस वक्त हाल में देवेंद्र यादव और एजाज ढेबर जैसे नेता मौजूद थे सवाल यह है कि इतनी भीड़ भाड़ और सुरक्षा व्यवस्था के बीच से कोई चोर कैसे अंदर गया और कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष का फोन ले उड़ा राजनीतिक गलियों में अब चर्चा है कि यह चोरी है या किसी बड़े साजिश की आहट?

खड़गे के दौरे से पहले प्रदेश अध्यक्ष का फोन गायब

मल्लिकार्जुन खड़गे 7 जुलाई को रायपुर आ रहे हैं और उससे पहले कांग्रेस पूरी ताकत से किस जवान संविधान कार्यक्रम की तैयारी में जुटे हैं सचिन पायलट दौरा कर चुके हैं और दीपक बैज के नेतृत्व में तैयारियां अंतिम चरण में है लेकिन इस चोरी ने पूरे टीम को हिला कर रख दिया है अब कांग्रेस कार्यकर्ता नारे नहीं मोबाइल ढूंढते दिख रहे हैं कांग्रेस भवन के अंदर घुसे चोर ने ना सिर्फ फोन उड़ाया बल्कि सुरक्षा व्यवस्था और प्रशासनिक सतर्कता पर भी बड़ा सवाल खड़ा कर दिया है अब देखना यह है कि कांग्रेस का खोया हुआ फोन पहले मिलता है या इस चोरी की पीछे किसी नई सियासी कहानी को जन्म देती है।

Also Read: संविधान हत्या दिवस पर बीजेपी का हमला, अजय चंद्राकर बोले: कांग्रेस के DNA में है लोकतंत्र की हत्या

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button