CG Top 10 News Today: छत्तीसगढ़ की आज की 10 बड़ी खबरें, आज आबकारी आरक्षक परीक्षा, रायगढ़ में 48 करोड़ की मेडिकल सप्लाई पर 1 करोड़ की GST चोरी का खुलासा, NEET UG काउंसलिंग 29 जुलाई से शुरू, जशपुर में बनेगा इंटरनेशनल लेवल का सुपर आर्चरी सेंटर, भारत-UK फ्री ट्रेड समझौते से छत्तीसगढ़ के किसानों और बुनकरों को मिलेगा विदेशी बाजार, 30 जुलाई को कैबिनेट बैठक में किसानों और कर्मचारियों के लिए राहत की उम्मीद, भाजयुमो अध्यक्ष को सरकार पर सवाल उठाने पर पार्टी का नोटिस, कांग्रेस में पूर्व विधायक को कारण बताओ नोटिस समेत पढ़ें CG की प्रमुख खबरें…

CG Top 10 news Today: छत्तीसगढ़ की सभी बड़ी और छोटी खबरें रोजाना हमारी नजर में रहती हैं। दक्षिण कोसल के विशेष सेगमेंट ‘CG की 10 बड़ी खबरें’ में हम आपको समाचार जगत की हर गतिविधि का अपडेट सरल और सहज भाषा में प्रदान करेंगे। तो आइए, पत्रकारिता की इस दुनिया में बने रहें और छत्तीसगढ़ की हर ताजातरीन खबर से अपनी जानकारी को और विस्तृत करे।

Table of Contents

जीरो टॉलरेंस का असर: 48 करोड़ की सप्लाई, 1 करोड़ की GST चोरी… रायगढ़ में बड़ा खुलासा

Health Department GST Raid: छत्तीसगढ़ में भ्रष्टाचार के खिलाफ मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की जीरो टॉलरेंस नीति अब असर दिखाने लगी है। रायगढ़ की एक मेडिकल सप्लाई फर्म — श्याम सर्जिकल — पर राज्य जीएसटी विभाग की छापेमारी में बड़ा घोटाला पकड़ में आया है। पता चला है कि इस फर्म ने बीते 4-5 साल में 48 करोड़ की सप्लाई दिखाई, जबकि असली खरीद सिर्फ 10 करोड़ की थी। मतलब 400-500 फीसदी मुनाफा! और उस पर भी GST चोरी करने के लिए मालिक ने अपने परिवार के नाम से तीन फर्म बनाई – राहुल इंटरप्राइजेज, नारायणी हेल्थकेयर और पीआर इंटरप्राइजेज – और आपस में ही खरीद-बिक्री दिखाकर टैक्स का चूना लगाया। शुरुआती जांच में करीब 1 करोड़ की जीएसटी चोरी का मामला पकड़ में आया है।

NEET UG 2025 की काउंसलिंग 29 जुलाई से, आवेदन सिर्फ इस पोर्टल पर मान्य

NEET UG 2025 Counseling: NEET UG 2025 की राज्य स्तरीय काउंसलिंग की तारीख आ चुकी है। छत्तीसगढ़ में MBBS और BDS की काउंसलिंग 29 जुलाई से शुरू होगी और ये चार चरणों में ऑनलाइन चलेगी। MCC ने आखिरी एडमिशन की तारीख 3 अक्टूबर तय की है। छात्रों से अपील है कि वे केवल https://cgdme.admissions.nic.in पोर्टल पर दी गई जानकारी को ही फॉलो करें। किसी भी अफवाह में न फंसे। जरूरत पड़ने पर हेल्पलाइन नंबर 0771-2972977 पर सुबह 10 से शाम 5 बजे तक कॉल कर सकते हैं।

जशपुर को मिलेगा सुपर आर्चरी सेंटर, सीएम साय की पहल पर बड़ा प्रोजेक्ट

Jashpur Archery Academy Project: खेल, शिक्षा और स्किल डेवलपमेंट को एक साथ जोड़ते हुए जशपुर जिले के पंड्रापाठ में बनने जा रहा है छत्तीसगढ़ का सबसे मॉडर्न तीरंदाजी केंद्र। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की पहल पर NTPC ने इस प्रोजेक्ट के लिए 20.53 करोड़ की CSR फंडिंग दी है। इस बहुउद्देशीय केंद्र में आर्चरी ट्रेनिंग, पुस्तकालय, प्राथमिक मेडिकल यूनिट, स्किल सेंटर, जैविक खेती की नर्सरी और औषधीय बागान भी होगा। कुल 10.27 एकड़ जमीन पर बनने वाला यह केंद्र गांव के युवाओं को इंटरनेशनल लेवल पर खेलने का मौका देगा।

भारत-यूके व्यापार समझौते से छत्तीसगढ़ के किसानों और बुनकरों को नया बाज़ार

India-UK Free Trade Agreement (FTA): भारत और UK के बीच फ्री ट्रेड एग्रीमेंट (FTA) पर साइन हो गया है, और मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने इसे छत्तीसगढ़ के लिए ‘गोल्डन चांस’ बताया है। उनका कहना है कि इससे किसानों, हस्तशिल्पियों और MSME को इंटरनेशनल मार्केट मिलेगा। इस समझौते के तहत भारत के 99% उत्पाद UK में ड्यूटी फ्री पहुंचेंगे, जिससे अनुमानित $23 अरब डॉलर का व्यापार बढ़ेगा। मुख्यमंत्री ने कहा कि छत्तीसगढ़ सरकार अब स्थानीय उत्पादकों को ग्लोबल स्टैंडर्ड पर लाने के लिए ट्रेनिंग, क्वालिटी कंट्रोल और एक्सपोर्ट हेल्प सेंटर बनाएगी।

आज आबकारी आरक्षक परीक्षा में ‘घड़ी-पर्स’ बैन! सिर्फ चप्पल पहनकर मिलेगी एंट्री

BJYM President Show-Cause Notice: छत्तीसगढ़ में 27 जुलाई को आबकारी आरक्षक परीक्षा है और इस बार व्यापम ने गजब के नियम लगाए हैं। मोबाइल, घड़ी, बेल्ट, पर्स और यहां तक कि जूते भी बैन कर दिए गए हैं। सिर्फ चप्पल पहनकर परीक्षा केंद्र में घुसने दिया जाएगा। परीक्षा का गेट 10:30 बजे बंद हो जाएगा। सबसे ज्यादा परीक्षार्थी बिलासपुर में हैं – 34,440। कदाचार रोकने के लिए सुरक्षा पुख्ता की गई है। तो भाई, तैयारी के साथ ये नियम भी दिमाग में रखो।

साय कैबिनेट की बैठक 30 जुलाई को, हो सकती हैं कई बड़ी घोषणाएं

Chhattisgarh Cabinet Meeting: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की अगुवाई में 30 जुलाई को मंत्रिमंडल की अहम बैठक होगी। कर्मचारी हित, खाद-बीज संकट और धान खरीदी नीति इस बैठक के मुख्य मुद्दे हैं। सूत्रों की मानें तो इस बार सरकारी कर्मचारियों के लिए राहत भरे फैसले हो सकते हैं। किसानों के लिए खाद-बीज की उपलब्धता पर भी नई योजना आ सकती है। इसके अलावा मुख्यमंत्री का दो दिन का दिल्ली दौरा भी इसी बैठक के बाद तय है।

वायरल वीडियो पर भाजयुमो अध्यक्ष रवि भगत को नोटिस, DMF के वितरण पर उठाया था सवाल

Bijapur Naxal Encounter: बीजेपी नेताओं के खिलाफ दुष्प्रचार करने के मामले में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंहदेव ने भाजयुमो के प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत को कारण बताओ नोटिस जारी किया है. प्रदेश अध्यक्ष ने 7 दिन के अंदर जवाब मांगा है. जवाब नहीं देने पर पार्टी से निष्कासन की कार्यवाही हो सकती है बता दें कि पिछले दिनों भाजयुमो प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत ने DMF पैसा जारी नहीं करने को लेकर सोशल मीडिया में वीडियो पोस्ट किया था. उन्होंने अपील की थी कि डीएमएफ की राशि गांव में ही खर्च करने के लिए सरकार को पहल करनी चाहिए, चूंकि सड़क, जल सहित अन्य कई विकास कार्य है, जो इस राशि से काफी हद तक पूरे हो सकते हैं. इस पोस्ट को लेकर वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने भी पत्रकारों के सवाल पर कहा था कि नियमानुसार जिस जगह डीएमएफ की राशि खर्च करने की आवश्यकता होती है वहां बकायदा काम हो रहे हैं और उन्होंने इसे एक सामान्य मांग बताया था.

फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्र पर हाईकोर्ट सख्त, 20 अगस्त तक मेडिकल जांच का आदेश

Fake Disability Certificate Case: छत्तीसगढ़ हाईकोर्ट ने फर्जी दिव्यांग प्रमाणपत्रों के जरिए सरकारी नौकरी करने वाले कर्मचारियों पर सख्ती दिखाते हुए सभी संदिग्धों को 20 अगस्त 2025 तक राज्य मेडिकल बोर्ड से अनिवार्य जांच कराने का निर्देश दिया है। कोर्ट ने चेतावनी दी है कि जांच नहीं कराने वालों पर कार्रवाई होगी। संबंधित विभागों के अधिकारियों को भी जिम्मेदार ठहराते हुए 20 अगस्त को कोर्ट में हाजिर रहने का आदेश दिया गया है। दिव्यांग संघ की वर्षों पुरानी मांग के बाद कोर्ट की यह पहल बड़ी कार्रवाई की दिशा में अहम मानी जा रही है।

दंतेवाड़ा में छात्राओं का हल्ला बोल, अधीक्षिका पर गंभीर आरोप

Dantewada Girls Hostel Misconduct Complaint: दंतेवाड़ा के कस्तूरबा गांधी आवासीय विद्यालय की छात्राएं अपनी अधीक्षिका से परेशान होकर सीधे कलेक्टरेट पहुंच गईं। आरोप है कि अधीक्षिका गाली देती हैं, परिजनों से भी बुरा व्यवहार करती हैं और खाने में हर दिन सिर्फ लौकी-पत्ता गोभी देती हैं। छात्राओं ने हाथ में तख्ती लेकर जमकर विरोध किया और अधीक्षिका को हटाने की मांग की। शिकायत करने वाली लड़कियां 6वीं से 8वीं कक्षा की छात्राएं हैं।

पूर्व विधायक को कारण बताओ नोटिस, कांग्रेस में बढ़ा बवाल

Congress Leader Disciplinary Action: महासमुंद के पूर्व विधायक विनोद चंद्राकर को कांग्रेस पार्टी ने कारण बताओ नोटिस थमा दिया है। आरोप है कि वो पार्टी के आर्थिक नाकेबंदी अभियान में नहीं गए, बल्कि खुद का अलग कार्यक्रम कर डाला। ज़िला कांग्रेस अध्यक्ष रश्मि चंद्राकर ने उन्हें नोटिस भेजा है। पार्टी अब अनुशासन के मामले में सख्त तेवर अपना रही है और कहा जा रहा है कि आगे कड़ी कार्रवाई हो सकती है।

Also Read: CG Ministry New Rule: मंत्रालय में रंगों का खेल: अलग-अलग रंगों वाले अब ID कार्ड से मिलेगी एंट्री, गले का फीता बताएगा कर्मचारियों की पहचान

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button