
रायपुर:CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में सावन की शुरुआत झमाझम बारिश के साथ हो रही है। मौसम विभाग ने अगले 24 घंटों में राज्य के अधिकांश इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश का अनुमान जताया है। वहीं बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग के कुछ जिलों में भारी वर्षा की चेतावनी दी गई है।
पिछले 24 घंटों में दुर्ग, बिलासपुर और रायपुर संभाग के कुछ क्षेत्रों में तेज बारिश दर्ज की गई। सबसे अधिक तापमान बिलासपुर में 31.2°C और सबसे कम राजनांदगांव में 20°C दर्ज किया गया।
अगले 24 घंटे का पूर्वानुमान:
Today Weather News: प्रदेश के अधिकांश जिलों में बारिश के साथ गरज-चमक की संभावना है। कुछ स्थानों पर अंधड़ और वज्रपात के साथ भारी वर्षा भी हो सकती है। मुख्य रूप से मध्य छत्तीसगढ़, बिलासपुर, दुर्ग और रायपुर संभाग में ज्यादा बारिश की आशंका है।
भारी बारिश वाले क्षेत्र:
- सबसे ज्यादा बारिश: मर्री बंगला (देवरी) में 12 सेमी
- अन्य प्रमुख वर्षा वाले क्षेत्र: अकलतरा, डौंडीलोहारा, तखतपुर, भिलाई, धरमजयगढ़, रतनपुर, लोरमी, बालोद, जांजगीर, पिथौरा, कोरबा, रायपुर आदि।
अलर्ट की स्थिति:
- ऑरेंज अलर्ट: बिलासपुर, कोरबा, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर में तेज हवा (30-40 किमी/घंटा), बिजली गिरने और मध्यम बारिश की संभावना।
- येलो अलर्ट: बीजापुर, नारायणपुर, कोंडागांव, राजनांदगांव, धमतरी, महासमुंद, रायगढ़, जशपुर समेत 20 से अधिक जिलों में मध्यम बारिश का अनुमान।

Raipur Weather Update: राजधानी रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और रुक-रुक कर बारिश हो सकती है। अधिकतम तापमान 24°C से 29°C के बीच रहने की संभावना है।



