छत्तीसगढ़ में पहली बार हुआ दुर्लभ बकरी का जन्म: आठ पैर, तीन कान और दो कमर

सूरजपुर: Surajpur News: सूरजपुर जिले के बोकराटोला गांव से एक अजीबोगरीब और दुर्लभ मामला सामने आया है। यहां रामकेश साहू के घर की एक बकरी ने दो बच्चों को जन्म दिया। इनमें से एक बच्चा बिल्कुल सामान्य था, जबकि दूसरा बच्चा असामान्य रूप से विकसित हुआ उसके आठ पैर, तीन कान और दो कमर थीं।

जन्म के कुछ देर बाद ही हुई मौत

यह विचित्र बच्चा जन्म के कुछ ही समय बाद जीवित नहीं रह सका। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोग बड़ी संख्या में इस दुर्लभ बच्चे को देखने के लिए पहुंचे और मोबाइल से उसकी तस्वीरें खींचने लगे। पूरे इलाके में यह घटना चर्चा का विषय बनी हुई है।

पशु चिकित्सकों ने बताया जैविक विकृति का मामला

विशेषज्ञों के अनुसार, यह मामला जैविक विकृति (Biological Deformity) का है। पशु चिकित्सकों का कहना है कि यह स्थिति भ्रूण के असमान विकास के कारण होती है। कई बार जुड़वां भ्रूण सही तरीके से अलग नहीं हो पाते, जिससे इस तरह की असामान्य शारीरिक संरचना बन जाती है।

क्षेत्र में बनी चर्चा का विषय

यह दुर्लभ जन्म पूरे चांदनी बिहारपुर क्षेत्र में चर्चा का केंद्र बना हुआ है। ग्रामीण इसे अद्भुत घटना मान रहे हैं, जबकि विशेषज्ञ इसे एक दुर्लभ जैविक घटना बताते हैं, जो बहुत कम मामलों में देखने को मिलती है।

Also Read: जर्मनी के पर्यटक छत्तीसगढ़ की जनजातीय संस्कृति से मंत्रमुग्ध, जशपुर के पर्यटन ने बनाया वैश्विक आकर्षण का केंद्र

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button