Bilaspur High Court Vacancy 2025: बिलासपुर हाईकोर्ट में निकली बम्पर भर्ती: 8वीं पास के लिए सुनहरा अवसर, 35 पदों पर निकली वैकेंसी, ऐसे करें आवेदन

बिलासपुर: Bilaspur High Court Vacancy 2025: छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बिलासपुर ने चतुर्थ श्रेणी कर्मचारियों की भर्ती के लिए आधिकारिक अधिसूचना जारी की है। यह भर्ती उन उम्मीदवारों के लिए एक सुनहरा अवसर है जो केवल 8वीं कक्षा पास हैं और सरकारी नौकरी की तलाश कर रहे हैं। इस भर्ती अभियान के तहत कुल 35 रिक्त पदों पर नियुक्ति की जाएगी।

पदों का विवरण: Bilaspur High Court Vacancy Details

पद का नामकुल पदमहिला के लिए आरक्षित
सफाई कर्मचारी, कुक, माली, चौकीदार, इलेक्ट्रिशियन, प्लम्बर, ड्राइवर, पेन्ट्री स्टाफ, पम्प अटेन्डेन्ट3509 पद (विभिन्न वर्गों में)

वर्गवार पद वितरण: Category-Wise Post Distribution

वर्गपदमहिला आरक्षित पद
अनारक्षित1705
अनुसूचित जाति0601
अनुसूचित जनजाति0702
अन्य पिछड़ा वर्ग0401
दिव्यांगजनों के लिए01

शैक्षणिक योग्यता: Educational Qualification

योग्यताविवरण
न्यूनतम योग्यता8वीं पास (अधिक योग्यता स्वीकार नहीं की जाएगी)
शपथ पत्र8वीं उत्तीर्ण प्रमाण के साथ शपथ पत्र अनिवार्य
शपथ पत्र सत्यापनSC/ST – सादा कागज पर नोटरी से सत्यापितUR/OBC – ₹5, ₹10, ₹20 या ₹60 के स्टाम्प पेपर पर नोटरी से

आयु सीमा (01 जनवरी 2025 के अनुसार): Age Limit

विवरणन्यूनतम आयुअधिकतम आयु
सामान्य श्रेणी18 वर्ष30 वर्ष
छत्तीसगढ़ निवासी18 वर्ष40 वर्ष
महिला (छ.ग. निवासी)18 वर्ष40 + 10 = अधिकतम 45 वर्ष
SC/ST/OBC (छ.ग.)18 वर्ष40 + 5 = अधिकतम 45 वर्ष
शासकीय कर्मचारीअतिरिक्त 5 वर्ष की छूट (अधिकतम 45 वर्ष तक)

आवश्यक दस्तावेज: Required Documents Bilaspur High Court Recruitement

दस्तावेज का नामविवरण
जन्म/आयु प्रमाण पत्रआवश्यक
8वीं पास प्रमाण पत्रअनिवार्य
शपथ पत्रनिर्धारित प्रारूप में
जाति प्रमाण पत्रSC/ST/OBC के लिए
निवास प्रमाण पत्रछत्तीसगढ़ निवासी हेतु अनिवार्य
विकलांगता प्रमाण पत्रदिव्यांगजनों के लिए (40% या अधिक)
अनुभव प्रमाण पत्र(यदि हो तो)
NOC (अनापत्ति प्रमाण पत्र)शासकीय सेवा में कार्यरत उम्मीदवारों के लिए

चयन प्रक्रिया: Selection Process

चरणविवरण
1आवेदन छंटनी (यदि आवेदन अधिक हों)
2कौशल परीक्षा (Skill Test)
3मेरिट सूची (प्राप्त अंकों के आधार पर)
4दस्तावेज सत्यापन
5नियुक्ति (दैनिक वेतन पर)

महत्वपूर्ण लिंक: Important Links

लिंक का विवरणलिंक
विभागीय विज्ञापनविज्ञापन डाउनलोड करें
आवेदन फॉर्म लिंकफॉर्म डाउनलोड करें
ऑफिशियल वेबसाइटयहां क्लिक करें
सरकारी नौकरी भर्ती अपडेटयहां क्लिक करें

आवेदन से जुड़ी विशेष शर्तें

  • केवल एक आवेदन पत्र ही मान्य होगा।
  • बिना हस्ताक्षर, अधूरे या त्रुटिपूर्ण आवेदन पत्र अस्वीकृत कर दिए जाएंगे।
  • शपथ पत्र में असत्य जानकारी पाए जाने पर आपराधिक कार्रवाई की जा सकती है।
  • चयन के किसी भी चरण में झूठी जानकारी मिलने पर नियुक्ति रद्द कर दी जाएगी।
  • आवेदन पत्र में सभी जानकारी सावधानीपूर्वक भरें। त्रुटियों के लिए उम्मीदवार स्वयं जिम्मेदार होंगे।

आवेदन कैसे करें? How to Apply?

  • निर्धारित प्रारूप में टंकित और हस्ताक्षरित आवेदन पत्र, सभी प्रमाणपत्रों की स्वप्रमाणित प्रतियों के साथ एक बंद लिफाफे में भेजें।
  • लिफाफे पर स्पष्ट रूप से लिखा होना चाहिए:
    “आकस्मिकता निधि से वेतन पाने वाले चतुर्थ श्रेणी कर्मचारी”
    विज्ञापन क्रमांक 03/2025, दिनांक 01/08/2025
  • भेजने का पता:
    रजिस्ट्रार जनरल, छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय, बोदरी, बिलासपुर (छ.ग.) – 495220
  • आवेदन ड्रॉप बॉक्स (गेट क्रमांक 02) में भी डाले जा सकते हैं।
  • आवेदन स्वीकार करने की अंतिम तिथि: 23 अगस्त 2025, शाम 5:00 बजे तक

कौशल परीक्षा की सूचना: Skill Test Notification

  • परीक्षा की तिथि, समय और स्थान की जानकारी छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय की वेबसाइट https://highcourt.cg.gov.in पर उपलब्ध होगी।
  • कोई अलग से प्रवेश पत्र नहीं भेजा जाएगा; वेबसाइट से डाउनलोड किया गया प्रवेश पत्र ही मान्य होगा।

Bilaspur High Court Group D Recruitment 2025: बिलासपुर हाई कोर्ट की यह भर्ती 8वीं पास उम्मीदवारों के लिए न्यायिक क्षेत्र में प्रवेश पाने का एक बेहतरीन मौका है। उम्मीदवारों को आवेदन करने से पहले सभी शर्तों और दिशा-निर्देशों को ध्यानपूर्वक पढ़कर ही आवेदन करना चाहिए।

Also Read: District Court Dantewada Vacancy 2025: जिला एवं सत्र न्यायालय दंतेवाड़ा में कार्यालय सहायक और भृत्य के पदों पर भर्ती, 5वीं और 8वीं पास भी कर सकते है आवेदन

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button