मगरलोड में नाबालिक से शादी का झांसा देकर महीनों तक करता रहा दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार, माता-पिता भी जेल भेजे गए

धमतरी: Magarlod News: मगरलोड थाना क्षेत्र के ग्राम मोहेरा से नाबालिक से दुष्कर्म का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। पुलिस के अनुसार आरोपी युवक पिंटू राम बिसेन ने नाबालिक युवती को शादी का झांसा देकर महाराष्ट्र ले गया और अपने घर में महीनों तक बंधक बनाकर रखा। इस दौरान उसने पीड़िता के साथ दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया।

परिजनों को दी सूचना, पुलिस ने की कार्रवाई

Mohera Rape Case: काफी समय तक सहने के बाद पीड़िता ने किसी तरह अपने परिजनों को घटना की जानकारी दी। परिजन तुरंत थाने पहुंचे और शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की और आरोपी पिंटू राम बिसेन को गिरफ्तार कर पॉक्सो एक्ट और धारा 354, 376 के तहत जेल भेज दिया।

आरोपी के माता-पिता भी निकले शामिल

जांच में चौंकाने वाली बात सामने आई कि इस अपराध में आरोपी के माता-पिता भी शामिल थे। पुलिस ने बताया कि आरोपी की मां चंपेश्वरी बिसेन और पिता चोवा राम बिसेन ने बेटे को संरक्षण दिया और अपराध छिपाने की कोशिश की। इसी वजह से दोनों को भी गिरफ्तार कर जेल भेजा गया है।

पुलिस ने क्या कहा?

Magarlod Police: मगरलोड पुलिस का कहना है कि नाबालिक पीड़िता को सुरक्षित परिजनों के हवाले कर दिया गया है और मामले की विस्तृत जांच जारी है। अधिकारियों का कहना है कि नाबालिक के साथ इस तरह की घटनाओं में शामिल किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

Also Read: भतीजे ने चाची से किया दुष्कर्म, बगल में सो रहा था पति, आरोपी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button