स्कूल में 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का मामला, रायपुर में टीचर पर गंभीर आरोप

रायपुर: राजधानी रायपुर के सुंदर नगर स्थित कृष्णा किड्स एकेडमी से बड़ा मामला सामने आया है। यहां एक महिला टीचर पर 6 साल की बच्ची को अगरबत्ती से जलाने का आरोप लगा है। परिजनों की शिकायत के बाद स्कूल प्रबंधन ने तत्काल प्रभाव से टीचर दीपा को नौकरी से निकाल दिया। अब इस मामले की जांच महिला एवं बाल विकास विभाग कर रहा है।

परिजनों ने लगाए आरोप

Raipur News: बच्ची के पिता ने बताया कि उनकी बेटी KG-2 कक्षा में पढ़ती है और 17-18 सितंबर को उसके साथ यह घटना हुई। परिजनों का कहना है कि बच्ची तब से बुरी तरह डरी हुई है और स्कूल जाने से घबरा रही है। एक अन्य अभिभावक ने भी आरोप लगाया कि उनकी बेटी को आरोपी टीचर ने थप्पड़ मारा था, जिससे चार-पांच दिन तक उसके दांत में दर्द रहा।

Also Read: छत्तीसगढ़ में ‘राधे-राधे’ बोलने पर स्कूल में नर्सरी की बच्ची के मुंह पर टेप चिपकाया, कलाई पर डंडे से मारा – प्रिंसिपल गिरफ्तार

बच्ची का बयान

महिला एवं बाल विकास विभाग के अधिकारियों ने बच्ची से पूछताछ की। बच्ची ने बताया कि दीपा टीचर ने उसके चेहरे पर अगरबत्ती से जलाया। वहीं एक और बच्ची ने भी कहा कि उसी टीचर ने उसे मारा था। अधिकारियों ने कहा कि बच्ची की उम्र कम होने की वजह से वह ज्यादा जानकारी नहीं दे पाई।

स्कूल प्रबंधन का पक्ष

स्कूल प्रबंधन का कहना है कि मामला जांच का है। उन्होंने बताया कि स्कूल में सभी जगह CCTV कैमरे लगे हैं और संबंधित दिन की फुटेज बाल विकास विभाग को दी जाएगी। प्रबंधन ने यह भी कहा कि परिजनों के दबाव में टीचर को नौकरी से हटाया गया है। उनका दावा है कि स्कूल परिसर में मारपीट जैसी कोई घटना नहीं हुई।

जांच में जुटा बाल विकास विभाग

महिला एवं बाल विकास विभाग की टीम ने स्कूल का दौरा किया और प्रबंधन को CCTV फुटेज उपलब्ध कराने के निर्देश दिए। अधिकारियों ने कहा कि बच्ची और उसके परिजनों को चाइल्ड वेलफेयर कमेटी (CWC) के सामने पेश कर बयान दर्ज कराए जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया कि जांच के आधार पर विधि सम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Also Read: छत्तीसगढ़ में तीसरी क्लास की छात्रा को शिक्षक ने दी ऐसी सजा की बच्ची को गंभीर हालत में अस्पताल में किया गया भर्ती

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button