महतारी वंदन योजना की राशि पर संकट: ई-केवाईसी न होने से हजारों महिलाओं की किस्त पर तलवार, खाते हो सकते हैं होल्ड

छत्तीसगढ़ की चर्चित महतारी वंदन योजना के तहत मिलने वाली राशि पर अब संकट के बादल मंडराने लगे हैं। सरगुजा जिले में चलाए जा रहे विशेष सत्यापन अभियान के दौरान करीब 2000 महिला हितग्राही ऐसी मिली हैं, जिन्होंने एक महीना बीतने के बाद भी अपनी ई-केवाईसी (e-KYC) प्रक्रिया पूरी नहीं कराई है। महिला एवं बाल विकास विभाग को आशंका है कि ये महिलाएं या तो दूसरे राज्यों में पलायन कर चुकी हैं या फिर उनके पते बदल गए हैं। ई-केवाईसी न होने की स्थिति में इन महिलाओं के बैंक खाते होल्ड किए जा सकते हैं, जिससे भविष्य में मिलने वाली 1000 रुपये की मासिक किस्त रुक जाएगी।

पूरे जिले में चलेगा अभियान, सत्यापन न होने पर कटेगा नाम

चौंकाने वाली बात यह है कि गायब हितग्राहियों का यह बड़ा आंकड़ा महज 14 हजार महिलाओं के शुरुआती सत्यापन में ही सामने आ गया है। जबकि पूरे सरगुजा जिले में इस योजना के तहत करीब 2 लाख 30 हजार महिलाएं पंजीकृत हैं। विभाग का कहना है कि फर्जीवाड़े को रोकने और सही लाभार्थियों तक पैसा पहुंचाने के लिए अब जिले के सभी हितग्राहियों की चरणबद्ध तरीके से ई-केवाईसी कराई जाएगी। लंबे समय से शिकायतें मिल रही थीं कि कई अपात्र लोग भी योजना का लाभ ले रहे हैं, इसीलिए अब आधार प्रमाणीकरण को अनिवार्य कर दिया गया है। जो महिलाएं तय समय में अपना सत्यापन नहीं कराएंगी, उन्हें योजना की सूची से बाहर किया जा सकता है।

Also Read: CG Free Silai Machine Yojana: महिलाओं को निःशुल्क सिलाई मशीन, जाने ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया एवं लाभ

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button