Gariaband Bull Attack Video: गरियाबंद में सांड ने महिला को पटककर मार डाला, LIVE VIDEO आया सामने — सड़क पर लड़ते मवेशियों से भाग रही थी, पेट और सीने में आईं घातक चोटें

Gariaband Bull Attack Video: छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले से एक दिल दहला देने वाली खबर सामने आई है। मैनपुर ब्लॉक के सारनाबहाल गांव में दो सांडों की लड़ाई एक महिला की मौत का कारण बन गई। रविवार 15 जून की दोपहर को यह घटना तब हुई, जब गांव की महिला पीलाबुडू (35) अपने घर लौट रही थी। जैसे ही उसने बीच सड़क पर दो सांडों को लड़ते देखा, वह घबरा गई और भागने लगी। उसी दौरान एक सांड उसकी तरफ दौड़ा और जोरदार टक्कर मार दी।

पेट और सीने में गंभीर चोट, मौके पर मौत

हमले का LIVE वीडियो भी सामने आया है, जिसमें साफ देखा जा सकता है कि सांड की टक्कर से महिला दूर जाकर गिरी और तुरंत बेहोश हो गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक सांड की सींग और धक्के से महिला के पेट और सीने में गंभीर चोटें आईं। ग्रामीणों ने तुरंत उसे उठाकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र अमलीपदर पहुंचाया, लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।

दुकान से लौट रही थी, घर के पास हुई घटना

बताया जा रहा है कि पीलाबुडू अपने घर के पास ही एक दुकान से सामान लेकर लौट रही थी। सड़क पर मवेशियों की लड़ाई देखकर जैसे ही वह वहां से बचने की कोशिश कर रही थी, तभी एक सांड ने उस पर हमला कर दिया। उस समय सड़क पर अन्य लोग और बच्चे भी मौजूद थे, लेकिन वे खतरे को भांपकर सुरक्षित स्थानों पर चले गए।

हमले का LIVE वीडियो

7 साल पहले हुई थी शादी, पति की हो चुकी है मौत

जानकारी के अनुसार, पीलाबुडू की शादी सात साल पहले बिरिघाट गांव में हुई थी। लेकिन तीन साल पहले उनके पति ने आत्महत्या कर ली थी। इसके बाद से वह अपने मायके सारनाबहाल गांव के वार्ड नंबर 6 में रह रही थी। एक महिला, जिसने पहले ही जीवन में बहुत कुछ झेला था, अब आवारा मवेशी की चपेट में आकर जिंदगी हार गई।

आवारा पशुओं पर उठे सवाल, प्रशासन पर नाराजगी

इस दर्दनाक हादसे के बाद गांव में आक्रोश का माहौल है। ग्रामीणों का कहना है कि वे कई बार प्रशासन को आवारा मवेशियों की समस्या को लेकर सूचित कर चुके हैं, लेकिन अब तक कोई सख्त कदम नहीं उठाया गया। अब ग्रामीण मांग कर रहे हैं कि जिम्मेदार विभागों पर कार्रवाई हो और गांवों में मवेशियों की निगरानी और नियंत्रण के लिए ठोस योजना बनाई जाए।

सड़क पर जान ले रहे सांड, जिम्मेदारी किसकी?

इस घटना ने एक बार फिर से यह सवाल खड़ा कर दिया है कि गांवों और कस्बों में आवारा मवेशियों की समस्या का समाधान कब होगा? जब तक प्रशासन ठोस पहल नहीं करेगा, तब तक सड़कें खतरे से भरी रहेंगी और मासूम लोग इसी तरह जान गंवाते रहेंगे।

Also Read: CG Coach Heart Attack Death: छत्तीसगढ़ में फुटबॉल कोच की मौत.. मैच जीतने के बाद खिलाड़ियों के साथ मैदान पर मना रहे थे जश्न, इस जिले का मामला

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button