राजधानी एक्सप्रेस के जरिए रायपुर लौटेंगे छत्तीसगढ़ के पर्यटक, पहलगाम आतंकी हमले पर जानिए कौन-कौन कश्मीर में फंसे थे…देखें लिस्ट

रायपुर: PahalgamTerrorist Attack: जम्मू-कश्मीर के पहलगाम आतंकी हमले के बाद श्रीनगर में फंसे छत्तीसगढ़ के 64 पर्यटक अब सुरक्षित अपने घर लौट रहे हैं। सभी लोगों को पहले श्रीनगर के एक होटल में रोका गया था, जहां से अब उन्हें दिल्ली ले जाया गया है। वहां से राजधानी एक्सप्रेस के ज़रिए सभी रायपुर पहुंचेंगे।
ये राहत की बात है कि आतंकी हमले में ये पर्यटक बाल-बाल बच गए। हमले की खबर मिलते ही इन्हें पहलगाम जाने से रोक दिया गया था और तत्काल वापस श्रीनगर भेजा गया। इस दौरान श्रीनगर में हालात थोड़े तनावपूर्ण ज़रूर रहे, लेकिन अब स्थिति सामान्य बताई जा रही है।
सीएम और गृहमंत्री खुद कर रहे निगरानी
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने श्रीनगर में फंसे लोगों से फोन पर बात की और उनका हालचाल लिया। वहीं डिप्टी सीएम और गृहमंत्री विजय शर्मा भी लगातार पूरे मामले की निगरानी कर रहे हैं। विजय शर्मा ने बताया कि पर्यटकों की वापसी के लिए हर ज़रूरी इंतज़ाम किए गए हैं। कुछ लोग दिल्ली में थोड़ी देर रुकना चाहते हैं, लेकिन ज्यादातर जल्द से जल्द घर लौटने के मूड में हैं। सरकार सभी को सुरक्षित और सम्मानपूर्वक वापस ला रही है।
आतंकी हमले में गईं 26 जानें, छत्तीसगढ़ के कारोबारी की भी हत्या
मंगलवार दोपहर को हुए इस दर्दनाक आतंकी हमले में अब तक 26 लोगों के मारे जाने की पुष्टि हो चुकी है। इनमें सबसे ज़्यादा मृतक महाराष्ट्र से हैं – कुल 6 लोग। गुजरात और कर्नाटक के 3-3 लोग भी इस हमले की चपेट में आ गए। छत्तीसगढ़ के लिए भी यह हादसा दुखद साबित हुआ, क्योंकि रायपुर के कारोबारी दिनेश मिरानिया की आतंकियों ने गोली मारकर हत्या कर दी।
श्रीनगर में मौजूद थे वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार, हालात को लेकर दी जानकारी
छत्तीसगढ़ के वरिष्ठ पत्रकार रामअवतार उस वक्त श्रीनगर में मौजूद थे। उन्होंने बताया कि हमले के बाद का माहौल तनावपूर्ण था, लेकिन अब हालात काबू में हैं। पर्यटकों को सड़क मार्ग से श्रीनगर लाया गया और वहां से अब उनकी वापसी सुनिश्चित की जा रही है।
छत्तीसगढ़ लौटने वाले पर्यटकों की पूरी लिस्ट देखिए
दक्षिण कोसल के पास उन 64 पर्यटकों की सूची मौजूद है, जो श्रीनगर से दिल्ली होकर राजधानी एक्सप्रेस के माध्यम से रायपुर लौट रहे हैं। ये सभी पर्यटक सकुशल हैं और उनके लिए प्रदेश सरकार ने हर स्तर पर राहत और सुविधा उपलब्ध कराई है।
ये है छत्तीसगढ़ लौटने वाले पर्यटकों की सूची –
सीट लिस्ट
ट्रेन – 12442 बिलासपुर राजधानी एक्सप्रेस
क्रमांक | नाम | कोच नंबर | सीट नंबर | बर्थ प्रकार |
---|---|---|---|---|
1 | रघुवर प्रसाद तिवारी | B1 | 65 | लोअर |
2 | प्रभा तिवारी | B1 | 68 | लोअर |
3 | तनिष्का खंडेलवाल | B1 | 70 | अपर |
4 | अशोक शर्मा | B6 | 17 | लोअर |
5 | पद्मिनी शर्मा | B6 | 20 | लोअर |
6 | शिखा दुबे | B6 | 25 | लोअर |
7 | सुनीता शर्मा | B6 | 26 | मिडिल |
8 | सपना शुक्ला | B6 | 27 | अपर |
9 | शैल दुबे | B6 | 28 | लोअर |
10 | अनुजा दुबे | B6 | 29 | मिडिल |
11 | नीलिमा मिश्रा | B6 | 49 | लोअर |
12 | असीम दुबे | B6 | 50 | मिडिल |
13 | अरुणा तिवारी | B6 | – | लोअर |
14 | शशि शुक्ला | B6 | – | मिडिल |
15 | कमलेश चक्रवर्ती | B6 | 55 | साइड लोअर |
16 | क्षितिज दुबे | B6 | 57 | लोअर |
17 | अपूर्वा तिवारी | B6 | 58 | मिडिल |
18 | पुष्पा दिव | B6 | 60 | लोअर |
19 | स्वप्निचा | B6 | 61 | मिडिल |
20 | रामावतार तिवारी | B6 | 65 | लोअर |
21 | रानू तिवारी | B6 | 66 | मिडिल |
22 | अपूर्व तिवारी | B6 | 68 | लोअर |
23 | अर्शिता दीवान | B6 | 69 | मिडिल |
24 | कीर्ति हरि शर्मा | B7 | 41 | लोअर |
25 | सीमा शर्मा | B7 | 42 | मिडिल |
26 | भैयालाल जांभुर्कर | B7 | 44 | लोअर |
27 | सुचिता जांभुर्कर | B7 | 45 | मिडिल |
28 | उत्तरा रामटेके | B7 | 47 | साइड लोअर |
29 | शशांक तिवारी | B7 | 49 | लोअर |
30 | सीमा तिवारी | B7 | 50 | मिडिल |
31 | मुकेश्वरी शर्मा | B7 | 51 | अपर |
32 | आराध्या शर्मा | B7* | 52 | लोअर |
33 | विजयलक्ष्मी शुक्ला | B7 | 53 | मिडिल |
34 | मौलश्री शुक्ला | B7 | 54 | अपर |
35 | अविनाश शर्मा | B7 | 66 | मिडिल |
36 | किरण शर्मा | B7 | 68 | लोअर |
37 | ममता शर्मा | B7 | 65 | लोअर |
38 | अभ्यांश शर्मा | B7 | 72 | साइड अपर |
39 | अशोक शर्मा | B8 | 33 | लोअर |
40 | प्रभा शर्मा | B8 | 34 | मिडिल |
41 | राजीव मिश्रा | B8 | 36 | लोअर |
42 | रिया मिश्रा | B8 | 37 | मिडिल |
43 | उपेंद्र धर बड़गैयाँ | B8 | 47 | साइड लोअर |
44 | सागर बड़गैयाँ | B8 | 41 | लोअर |
45 | महेंद्र धर बड़गैयाँ | B8 | 42 | मिडिल |
46 | ममता बड़गैयाँ | B8 | 44 | लोअर |
47 | आरती शर्मा | B8 | 45 | मिडिल |
48 | प्राची दीवान | B8 | 51 | अपर |
49 | निधि मिश्रा | B8 | 52 | लोअर |
50 | रेखा खंडेलवाल | B8 | 55 | साइड लोअर |
51 | धर्मेश दुबे | B8 | 66 | अपर |
52 | मनीषा दुबे | B8 | 88 | मिडिल |
53 | प्रतिभा तिवारी | B8 | 69 | मिडिल |
54 | साक्षी दुबे | B8 | 70 | अपर |
55 | शाल | B9 | 33 | लोअर |
56 | अनुश्री त्रिवेदी | B9 | 36 | लोअर |
57 | अंशिका तिवेदी | B9 | 34 | मिडिल |
58 | प्रतिभा शर्मा | B9 | 65 | लोअर |
59 | अनिता शर्मा | B9 | 66 | मिडिल |
60 | पद्मा शर्मा | B9 | 67 | अपर |
61 | निलेश्वर कुमार शर्मा | B11 | 57 | लोअर |
62 | सविता शर्मा | B11 | 58 | मिडिल |
63 | ध्रुव कुमार दुबे | B11 | 60 | लोअर |
64 | सीता दुबे | B11 | 61 | मिडिल |