CG Train Cancelled: रायपुर से गुजरने वाली दो ट्रेनें रद्द, चार के रूट बदले, यात्रियों को बड़ा झटका, जानें पूरा शेड्यूल

CG Train Cancelled: छत्तीसगढ़ के यात्रियों को एक बार फिर रेलवे की ओर से झटका लगा है। चक्रधरपुर मंडल के गामहारीया जंक्शन और आदित्यपुर सेक्शन के बीच अप और डाउन लाइन के अपग्रेडेशन कार्य के चलते रेलवे ने 15 जुलाई से 4 अक्टूबर 2025 तक कई ट्रेनों के संचालन में बदलाव किया है।

ये ट्रेनें रहेंगी रद्द CG Raipur Train Cancelled:

क्रमांकट्रेन का नामरद्द तिथियाँ
1टाटा–बिलासपुर–टाटा एक्सप्रेस15, 19, 22, 26, 29 जुलाई और 2 अगस्त 2025
2टाटा–नेताजी सुभाष चंद्र बोस एक्सप्रेस9, 12, 16, 19, 23, 26 अगस्त 2025

इन ट्रेनों के रूट बदले गए Train Cancellation Update:

क्रमांकट्रेन का नामडायवर्ट रूटप्रभावित तिथियाँ
1पुरी–योगनगरी ऋषिकेश उत्कल एक्सप्रेसकटक, संबलपुर सिटी, झारसुगुड़ा रोड, ईब14, 18, 21, 25, 28 जुलाई; 1, 8, 11, 15, 18, 22, 25, 29 अगस्त; 5, 12, 19, 26 सितंबर; 3 अक्टूबर
2दुर्ग–आरा साउथ बिहार एक्सप्रेससिनी – कांड्रा जंक्शन15, 22, 29 जुलाई 2025
3आरा–दुर्ग साउथ बिहार एक्सप्रेसकांड्रा – सिनी18, 25 जुलाई; 1 अक्टूबर 2025

महत्वपूर्ण सूचना:

ब्लॉक अवधि: 15 जुलाई से 4 अक्टूबर 2025
कारण: गामहारीया–आदित्यपुर सेक्शन में ट्रैक अपग्रेडेशन
यात्रियों को सलाह: यात्रा से पहले ट्रेन स्टेटस व रूट IRCTC या NTES ऐप से जरूर जांचें।

रेलवे की यात्रियों को सलाह:

Train Route Diversion: रेलवे ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले अपनी ट्रेन का स्टेटस, तारीख, और रूट अपडेट अवश्य जांच लें। इसके लिए रेलवे की आधिकारिक वेबसाइट www.irctc.co.in या मोबाइल ऐप का उपयोग करें।

Also Read: Dhamtari Ki Sonam: धमतरी में “सोनम जैसी” हत्या: पत्नी ने प्रेमी संग रची पति की हत्या की साजिश, फिर शव जलाकर मिटाना चाहती थी सबूत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button