Video: गरबा खेलने पहुंचा मुस्लिम युवक, हिंदू संगठन ने पकड़कर लगाया तिलक खिलाया प्रसाद और लगवाए माता के जयकारे, देखिये वीडियो

जगदलपुर: Jagdalpur Garba Viral Video: नवरात्रि पर्व पर पूरे प्रदेश में गरबा महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है। इसी बीच जगदलपुर में आयोजित एक गरबा कार्यक्रम में उस समय हंगामा खड़ा हो गया, जब एक मुस्लिम युवक के प्रवेश करने पर हिंदू संगठन के कार्यकर्ताओं ने आपत्ति जताई।

जानकारी के अनुसार, शहर के गणपति रिसॉर्ट में रोटरी क्लब द्वारा गरबा कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इसी दौरान शाकिब नवाब नामक युवक आयोजन स्थल पर पहुंचा। इसकी जानकारी मिलते ही सनातन क्षेत्रीय मंच के सदस्य मौके पर पहुंचे और युवक को पकड़ लिया।

संगठन के सदस्यों ने युवक को माता की प्रतिमा के समक्ष दंडवत कराया, तिलक लगाया, प्रसाद खिलाया और माता के जयकारे लगवाए। इस घटना का वीडियो भी संगठन के कार्यकर्ताओं ने रिकॉर्ड किया, जो अब सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

Also Read: VIDEO: भिलाई में नवरात्रि की चुनरी यात्रा के दौरान मुस्लिम युवकों के किया चाकूबाजी, सोनू और शानू कुरैशी गिरफ्तार

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button