CG Aabkari Aarakshak Bharti Syllabus 2025: छत्तीसगढ़ में आबकारी आरक्षक के 200 पदों की भर्ती, सिलेबस, परीक्षा पैटर्न, Selection Process और देखिये तैयारी की पूरी गाइड

CG Aabkari Aarakshak Bharti Syllabus 2025: छत्तीसगढ़ सरकार द्वारा आबकारी विभाग (Excise Department) में आबकारी आरक्षक (Aabkari Aarakshak) के 200 पदों पर भर्ती के लिए अधिसूचना जारी की गई है। इस भर्ती प्रक्रिया में भाग लेने वाले उम्मीदवारों के लिए सिलेबस (Syllabus), परीक्षा पैटर्न (Exam Pattern), चयन प्रक्रिया (Selection Process) और तैयारी की रणनीति जानना बेहद जरूरी है। इस लेख में हम आपको CG आबकारी आरक्षक भर्ती 2025 से जुड़ी हर महत्वपूर्ण जानकारी विस्तार से बताएंगे, जिससे आप अपनी तैयारी को सही दिशा में आगे बढ़ा सकें और परीक्षा में सफलता प्राप्त कर सकें।
आबकारी आरक्षक भर्ती की पूरी जानकारी: CG Aabkari Aarakshak Bharti 2025
विवरण | जानकारी |
---|---|
विभाग का नाम | कार्यालय आबकारी आयुक्त, छत्तीसगढ़ रायपुर |
परीक्षा विभाग का नाम | छत्तीसगढ़ व्यापम (CG Vyapam) |
पद का नाम | आबकारी आरक्षक (Excise Constable) |
पदों की संख्या | 200 |
आवेदन प्रक्रिया | ऑनलाइन |
जॉब लेवल | राज्य स्तरीय |
नौकरी श्रेणी | सरकारी नौकरी |
कैटेगरी | Cg Govt Jobs |
नौकरी स्थान | छत्तीसगढ़ |
कौन आवेदन कर सकता है? | छत्तीसगढ़ निवासी |
ऑफिसियल वेबसाइट | vyapamcg.cgstate.gov.in |
ऑनलाइन नोटिस | 📥 डाउनलोड |
सिलेबस | 📥 डाउनलोड |
वर्गवार पदों की जानकारी (Vacancy Details)
वर्ग | पुरुष पद | महिला पद | कुल पद |
---|---|---|---|
सामान्य (General) | 84 | 25 | 109 |
अन्य पिछड़ा वर्ग (OBC) | 28 | 08 | 36 |
अनुसूचित जाति (SC) | 24 | 07 | 31 |
अनुसूचित जनजाति (ST) | 64 | 19 | 83 |
कुल पद | 200 |
आवेदन और परीक्षा की महत्वपूर्ण तिथियां: Important Dates for Application and Exam
प्रक्रिया | तिथि |
---|---|
ऑनलाइन आवेदन शुरू | 04 जून 2025 |
आवेदन की अंतिम तिथि | 27 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
आवेदन में त्रुटि सुधार | 28 जून से 30 जून 2025 (शाम 5:00 बजे तक) |
संभावित परीक्षा तिथि | 27 जुलाई 2025 |
परीक्षा शुल्क: Exam Fee
श्रेणी | शुल्क (₹) |
---|---|
सामान्य वर्ग | ₹350 |
अन्य पिछड़ा वर्ग | ₹250 |
अनुसूचित जाति / जनजाति | ₹200 |
शारीरिक मापदंड: Physical Eligibility
मापदंड | पुरुष उम्मीदवार | महिला उम्मीदवार |
---|---|---|
ऊँचाई | 167.5 सेमी (ST: 165 सेमी) | 152.4 सेमी |
सीना | 81 सेमी सामान्य, 86 सेमी फुलाने पर | लागू नहीं |
लिखित परीक्षा का तरीका
- आबकारी आरक्षक की भर्ती के लिए एक ही लिखित परीक्षा होगी, जिसमें एक प्रश्न पत्र शामिल होगा।
- इस पेपर में 100 सवाल होंगे और हर सवाल के लिए 1 अंक तय किया गया है।
- मतलब कुल पेपर 100 अंकों का रहेगा।
- सारे सवाल MCQ टाइप होंगे, यानी बहुविकल्पीय वस्तुनिष्ठ सवाल।
- पेपर को हल करने के लिए आपको 2 घंटे (120 मिनट) का समय मिलेगा।
- सारे सवाल हायर सेकेंडरी (12वीं) स्तर के होंगे।
शैक्षणिक योग्यता: Eligibility
पद का नाम: आबकारी आरक्षक
शैक्षणिक योग्यता:
» मान्यता प्राप्त बोर्ड/संस्था से सिर्फ कक्षा 12वीं उत्तीर्ण होना आवश्यक है।
» साथ ही निर्धारित शारीरिक (फिजिकल) अर्हता भी पूरी करनी होगी।
चयन प्रक्रिया: Selection Process
आबकारी आरक्षक पदों पर चयन के लिए अभ्यर्थियों को निम्नलिखित प्रक्रिया से गुजरना होगा:
- छत्तीसगढ़ (Cg Vyapam) द्वारा लिखित परीक्षा आयोजित की जाएगी।
- शारीरिक अर्हता परीक्षा (फिजिकल टेस्ट) आयोजित होगी।
- दस्तावेज सत्यापन (Document Verification) किया जाएगा।
- व्यापम लिखित परीक्षा में प्राप्त अंकों के आधार पर फाइनल चयन सूची जारी की जाएगी।
फिजिकल फिटनेस (Physical Standards – PST)
इवेंट्स | पुरुष (Male) | महिला (Female) |
---|---|---|
ऊंचाई (अनारक्षित) | 167.5 सेंमी | 152.4 सेंमी |
ऊंचाई (आरक्षित) | 165 सेंमी | 150 सेंमी |
सीना (अनारक्षित) | 81-86 सेंमी | लागू नहीं (NA) |
सीना (आरक्षित) | 81-86 सेंमी | लागू नहीं (NA) |
विषयवार प्रश्न और टॉपिक तालिका
क्रम | विषय | प्रश्न संख्या | अंक | मुख्य टॉपिक्स |
---|---|---|---|---|
(ग) | प्रारंभिक गणित | 7 | 7 | प्रतिशत, औसत, संख्या पद्धति, साधारण गणितीय सवाल |
(घ) | सामान्य हिंदी (व्याकरण आधारित) | 7 | 7 | पर्यायवाची, विलोम, समास, संधि, मुहावरे, अलंकार, वाक्य शुद्धि |
(ड़) | छत्तीसगढ़ी भाषा का ज्ञान | 7 | 7 | छत्तीसगढ़ी व्याकरण, बोली की समझ, सामान्य ज्ञान |
(च) | तार्किक एवं बौद्धिक क्षमता | 7 | 7 | रीजनिंग, लॉजिकल पज़ल्स, डायग्राम, कोडिंग-डिकोडिंग, दिशा ज्ञान |
(छ) | सामान्य अंग्रेज़ी | 6 | 6 | बेसिक ग्रामर, शब्दावली, वाक्य विन्यास, कॉम्प्रिहेन्शन |
नेगेटिव मार्किंग: Negative Marking
- हर सवाल के साथ चार विकल्प दिए जाएंगे, जिनमें से सिर्फ एक जवाब सही होगा।
- सही जवाब पर मिलेगा 1 अंक, लेकिन अगर जवाब गलत निकला या एक से ज्यादा ऑप्शन टिक कर दिया, तो 1/4 (0.25) अंक काटा जाएगा।
- और अगर किसी सवाल का जवाब छोड़ दिया, तो उसके लिए 0 अंक यानी न फायदा, न नुकसान।
CG Aabkari Aarakshak Syllabus 2025: टॉपिक-वार पूरा सिलेबस
परीक्षा में पूछे जाएंगे कुल 100 सवाल, जो 6 हिस्सों में बंटे रहेंगे। नीचे सबकुछ डीटेल में समझिए—
(क) सामान्य अध्ययन – 33 प्रश्न (33 अंक)
- भारत का इतिहास और स्वतंत्रता संग्राम
- भारत का भूगोल – भौतिक, सामाजिक और आर्थिक पहलू
- भारतीय संविधान और राजनीतिक व्यवस्था
- भारतीय अर्थव्यवस्था की मूल बातें
- सामान्य विज्ञान और टेक्नोलॉजी
- भारतीय संस्कृति, साहित्य, कला और दर्शन
- समसामयिक घटनाएं और खेलकूद
ख) छत्तीसगढ़ सामान्य ज्ञान – 33 प्रश्न (33 अंक)
- छत्तीसगढ़ का इतिहास और आज़ादी की लड़ाई में भूमिका
- छत्तीसगढ़ का भूगोल, जलवायु, जनसंख्या, पर्यटन और पुरातत्व
- राज्य की कला, संस्कृति और लोक परंपराएं
- छत्तीसगढ़ की जनजातियां
- छत्तीसगढ़ की अर्थव्यवस्था और संसाधन
- प्रशासनिक ढांचा, स्थानीय शासन और पंचायती राज
- राज्य की समसामयिक घटनाएं
महत्वपूर्ण डाउनलोड लिंक: Application and Download Link
तैयारी की टिप्स: जानिए पास होने का देसी नुस्खा
फिजिकल फिटनेस पर ध्यान दें – सुबह की दौड़ जरूरी है
NCERT की किताबों से बेसिक मजबूत करें – खासकर 6वीं से 10वीं तक की।
छत्तीसगढ़ GK की अलग से तैयारी करें – लोकल न्यूज और सरकारी पोर्टल से मदद लें।
डेली मॉक टेस्ट दें – समय प्रबंधन और आत्मविश्वास दोनों बढ़ेगा।
- बेसिक ग्रामर, शब्दावली, संधि-विच्छेद, comprehension आधारित प्रश्न
बेस्ट गाइड बुक
- पूरा सिलेबस (सामान्य ज्ञान, तर्क शक्ति, गणित आदि)
- परीक्षा पैटर्न के अनुसार अध्यायवार तैयारी
- मॉडल प्रश्न पत्र व पिछली परीक्षाओं के हल
- चयन प्रक्रिया की जानकारी और फिजिकल टेस्ट की तैयारी टिप्स
अगर आप इस भर्ती में सफल होना चाहते हैं, तो आपके पास एक विश्वसनीय और अपडेटेड गाइड बुक जरूर होनी चाहिए, जो परीक्षा के हर पहलू को कवर करे।