छत्तीसगढ़

छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज 56 ध्यानाकर्षण, प्रश्नकाल में आज गरमाया सदन, अजय चंद्राकर ने उठाया ये महत्वपूर्ण मुद्दा, देखिये लाइव

रायपुर 7 मार्च 2025। छत्तीसगढ़ विधानसभा में आज कानून व्यवस्था और स्वास्थ्य व्यवस्था का मुद्दा गूंज सकता है। प्रश्नकाल में आज उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा और स्वास्थ्य मंत्री श्याम बिहारी जायसवाल सवालों का जवाब देंगे। प्रश्नकाल में आज कई ऐसे मुद्दे पर हैं, जिस पर सदन गरमा सकता है।

देखिये लाइव-

अस्पतालों में डाक्टरों की कमी, अनुकंपा नियुक्ति नहीं मिलने जैसे मुद्दे पर मंत्री को सवालों से विपक्ष व सत्ता पक्ष के ही विधायक घेरने की तैयारी में हैं। आज 56 ध्यानाकर्षण में राज्य ओपन स्कूल के परीक्षर्थियों को मार्कशीट नहीं दिये जाने, धान का उठाव नहीं होने और बीएड सहायक शिक्षकों को नौकरी से हटाये जाने का मुद्दा सदन में उठायेंगे। अजय चंद्राकर, धर्मजीत सिंह, व्यास कश्यप इस मुद्दे को उठायेंगे।

वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव के विभागों की बजट चर्चा आज होगी। वहीं केदार कश्यप और दयालदास बघेल के विभागों की भी चर्चा आज से शुरू होने वाली है।

Also Read: Dhamtari Nagar Nigam Chunav Result: धमतरी नगर निगम में पहली बार महिला सभापति की ताजपोशी, कौशिल्या देवांगन बनीं सभापति

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button