Bank Holiday: अक्टूबर में 21 दिन बंद रहेंगे बैंक, जानें कब-कब रहेगी छुट्टियाँ

Bank Holiday: अक्टूबर का महीना त्योहारों से भरा हुआ है, जिसकी वजह से इस बार पूरे महीने में 21 दिन तक विभिन्न राज्यों और शहरों में बैंक बंद रहने वाले हैं। भले ही UPI और मोबाइल बैंकिंग से आपके अधिकतर काम हो जाते हों, लेकिन कैश जमा करने, बड़े ट्रांजैक्शन, या दस्तावेज़ जमा करने जैसे ज़रूरी कामों के लिए आपको बैंक जाना ही पड़ता है। इसलिए, बैंक जाने से पहले अपने शहर के हिसाब से छुट्टियों की यह लिस्ट ज़रूर चेक कर लें।

अक्टूबर 2025 में बैंकों की छुट्टियों की पूरी सूची: October Bank Holiday List

तारीखअवसर/कारणइन शहरों में बैंक रहेंगे बंद
1 अक्टूबरमहा नवमी/दशहरा/दुर्गा पूजाअगरतला, बेंगलुरु, भुवनेश्वर, चेन्नई, गंगटोक, गुवाहाटी, ईटानगर, कानपुर, कोची, कोहिमा, कोलकाता, लखनऊ, पटना, रांची, शिलांग, तिरुवनंतपुरम
2 अक्टूबरमहात्मा गांधी जयंतीपूरे देश में (राष्ट्रीय अवकाश)
3 अक्टूबरदुर्गा पूजा (दसैन)गंगटोक
4 अक्टूबरदुर्गा पूजा (दसैन)गंगटोक
5 अक्टूबररविवारपूरे देश में
6 अक्टूबरलक्ष्मी पूजाअगरतला, कोलकाता
7 अक्टूबरमहर्षि वाल्मीकि जयंती/कुमार पूर्णिमाबेंगलुरु, भुवनेश्वर, चंडीगढ़, शिमला
10 अक्टूबरकरवा चौथशिमला
11 अक्टूबरदूसरा शनिवारपूरे देश में
12 अक्टूबररविवारपूरे देश में
18 अक्टूबरकटि बिहुगुवाहाटी
19 अक्टूबररविवारपूरे देश में
20 अक्टूबरदिवाली/नरक चतुर्दशी/काली पूजाअगरतला, अहमदाबाद, बेंगलुरु, भोपाल, चंडीगढ़, चेन्नई, देहरादून, गुवाहाटी, हैदराबाद, ईटानगर, जयपुर, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, नई दिल्ली, रायपुर, रांची, शिलांग, शिमला, तिरुवनंतपुरम
21 अक्टूबरदिवाली अमावस्या/गोवर्धन पूजाबेलापुर, भोपाल, भुवनेश्वर, गंगटोक, इंफाल, जम्मू, मुंबई, नागपुर, श्रीनगर
22 अक्टूबरदिवाली (बाली प्रतिपदा)/विक्रम संवंत नव वर्षअहमदाबाद, बेलापुर, बेंगलुरु, देहरादून, गंगटोक, जयपुर, कानपुर, लखनऊ, मुंबई, नागपुर, पटना
23 अक्टूबरभाई दूज/चित्रगुप्त जयंतीअहमदाबाद, गंगटोक, इंफाल, कानपुर, कोलकाता, लखनऊ, शिमला
25 अक्टूबरचौथा शनिवारपूरे देश में
26 अक्टूबररविवारपूरे देश में
27 अक्टूबरछठ पूजा (शाम की पूजा)कोलकाता, पटना, रांची
28 अक्टूबरछठ पूजा (सुबह की पूजा)पटना, रांची
31 अक्टूबरसरदार वल्लभभाई पटेल जयंतीअहमदाबाद

डिजिटल बैंकिंग से काम रहेगा जारी

CG Bank Holiday: बैंक शाखाएं बंद रहने पर भी, ग्राहक नेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाओं का इस्तेमाल कर सकते हैं। पैसों का लेन-देन, बिल भुगतान, और बैलेंस चेक जैसी सुविधाएँ ऑनलाइन उपलब्ध रहेंगी। केवल बड़ा कैश डिपॉजिट या फिजिकल डॉक्यूमेंट जमा करने जैसे काम ही शाखा में जाकर किए जा सकेंगे। यह सुनिश्चित करें कि आप अपने सभी ज़रूरी बैंकिंग कार्य छुट्टी से पहले ही निपटा लें।

Also Read: Guru Balakdas Movie: छत्तीसगढ़ी फिल्म ‘बलिदानी राजा गुरु बालकदास’ को मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ में किया टैक्स फ्री

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button