
रायपुर: CG Government Holiday 2025: छत्तीसगढ़ सरकार ने एक अहम फैसला लेते हुए स्थानीय अवकाश के आदेश में बदलाव किया है। सामान्य प्रशासन विभाग ने इस संबंध में एक संशोधित आदेश जारी किया है, जिसके अनुसार अब 30 सितंबर को प्रस्तावित महाअष्टमी की छुट्टी को रद्द कर दिया गया है। इसकी जगह अब 28 अगस्त को नुआखाई (ऋषि पंचमी) के मौके पर स्थानीय अवकाश घोषित किया गया है।
कहां-कहां रहेगा अवकाश लागू?
यह नया आदेश खासतौर पर नवा रायपुर अटल नगर और रायपुर शहर में लागू होगा। यानी इन क्षेत्रों में स्थित सभी सरकारी कार्यालय और संस्थान 28 अगस्त को बंद रहेंगे। कर्मचारियों को इस दिन छुट्टी मिलेगी।

बैंक और कोषालयों को नहीं मिलेगी राहत
हालांकि, यह बात साफ कर दी गई है कि यह अवकाश बैंकों, कोषालयों और उप-कोषालयों पर लागू नहीं होगा। यानी इन वित्तीय संस्थानों में कामकाज सामान्य रूप से चलता रहेगा।
क्या है नुआखाई का महत्व?
नुआखाई खासकर छत्तीसगढ़ में मनाया जाने वाला एक पारंपरिक त्यौहार है, जिसमें नई फसल के स्वागत के साथ साथ ऋषियों को श्रद्धांजलि दी जाती है। यह दिन सामूहिक भोज, सांस्कृतिक आयोजन और धार्मिक परंपराओं से जुड़ा होता है। इस दिन नए चावल से खाना पकाकर ईस्ट देवताओं एवं धान के बालियों का पूजा किया जाता है।
सरकार के इस फैसले से स्थानीय लोगों में उत्साह है क्योंकि नुआखाई का त्यौहार क्षेत्रीय संस्कृति से गहराई से जुड़ा हुआ है। वहीं, महाअष्टमी की छुट्टी रद्द होने से कुछ लोगों में हल्की नाराजगी भी देखी जा सकती है, लेकिन नुआखाई की मान्यता को देखते हुए सरकार का यह निर्णय संतुलित नजर आता है।
Also Read: भाजपा विधायक ईश्वर साहू के दफ्तर में ‘स्वेच्छानुदान वितरण’ का बंटाधार? वायरल सूची ने खोली पोल!



