Durg University Website Hacked: दुर्ग यूनिवर्सिटी की वेबसाइट हैक: होमपेज पर लिखे “Pakistan Zindabad” और गालियां

Durg University Website Hacked: छत्तीसगढ़ के दुर्ग स्थित हेमचंद यादव विश्वविद्यालय (Hemchand Yadav Vishwavidyalaya) की अधिकृत वेबसाइट को पाकिस्तानी हैकर्स ने हैक कर लिया। हैकिंग की जिम्मेदारी पाकिस्तान के साइबर ग्रुप HOAX 1137 ने ली है। वेबसाइट के होमपेज पर “Pakistan Zindabad” के पोस्टर और गालियां लिख दी गईं (cyber attack on university website)। हैकर्स ने सख्त चेतावनी भी दी कि अगर भारत ने पाकिस्तान की साइबर स्पेस में सेंध लगाई तो इसका और भी बड़ा बदला लिया जाएगा

दोपहर से वेबसाइट क्रैश, शाम को हुआ कब्जा

Durg News: छात्रों के अनुसार, विश्वविद्यालय की वेबसाइट दोपहर से ही ठीक से काम नहीं कर रही थी। देर शाम जब कुछ छात्रों ने यूनिवर्सिटी के डोमेन को ओपन किया, तो उन्हें वहां आपत्तिजनक शब्दों और भारत विरोधी संदेशों से भरा पेज दिखाई दिया। यह घटना ऐसे समय पर हुई जब वेबसाइट का उपयोग एडमिशन और परीक्षा प्रक्रिया के लिए हो रहा था, जिससे छात्रों को गहरा झटका लगा।

Durg University: हेमचंद यादव विश्वविद्यालय की वेबसाइट एक थर्ड पार्टी आईटी एजेंसी द्वारा डिजाइन और मैनेज की जाती है, जो परीक्षा प्रक्रिया और एडमिशन सिस्टम को संभालती है। हैरानी की बात यह रही कि देर रात तक यूनिवर्सिटी प्रशासन और IT एजेंसी को इस हैकिंग की कोई सूचना नहीं दी गई थी। रात करीब 8:10 बजे सर्वर को बंद किया गया और रिकवरी की प्रक्रिया शुरू की गई।

साइबर एक्सपर्ट्स का कहना है कि किसी भी सुरक्षित वेबसाइट में जैसे ही साइबर हमला होता है, उसकी जानकारी तुरंत मॉनिटरिंग सिस्टम के ज़रिए मिल जानी चाहिए। लेकिन इस मामले में सुरक्षा और निगरानी दोनों पूरी तरह फेल साबित हुए। यह घटना ऑनलाइन एडमिशन और परीक्षा प्रक्रिया को प्रभावित करने वाली है, जिससे छात्रों में नाराजगी और चिंता दोनों देखी जा रही है।

Also Read: VIDEO: धमतरी में सिहावा-नगरी मार्ग पर तेंदुए का हमला: ढाबे के पास कुत्ते को बनाया शिकार, CCTV में कैद हुई घटना

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button