धमतरी जिले में खराब रिजल्ट पर सख्ती: 29 स्कूल प्राचार्य की वेतन वृद्धि पर रोक, अब रिजल्ट ख़राब आया तो होगा सीधे निलंबन

धमतरी: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में बोर्ड परीक्षाओं के खराब परिणाम को लेकर कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने बड़ा कदम उठाया है, जिले के 29 सरकारी स्कूलों के प्राचार्य की वेतन वृद्धि रोकने का प्रस्ताव तैयार किया गया है वहीं 30% से कम परिणाम देने वालों पर निलंबन की कार्यवाही के संकेत दिए गए हैं।

खराब रिजल्ट पर प्राचार्य की क्लास निलंबन की चेतावनी

Dhamtari News: धमतरी जिले के कक्षा 10वीं और 12वीं के खराब बोर्ड पर परिणाम को लेकर कैरेक्टर ने 14 हाई स्कूल और 15 हायर सेकेंडरी स्कूल के प्राचार्य को तलब किया और उनसे खराब प्रदर्शन का कारण पूछा गया और स्पष्ट कहा गया कि आगे भी ऐसी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

तिमाही और छमाही परीक्षा में सुधार जरूरी नहीं तो कार्यवाही तय

Dhamtari Schoo Principal Action: कलेक्टर ने आने वाले तिमाही और छमाही परीक्षाओं में बेहतर प्रदर्शन की सख्त हिदायत दी है उन्होंने कहा है कि यदि इन परीक्षाओं में भी परिणाम निराशाजनक आते हैं तो संबंधित प्राचार्य पर सीधी निलंबन की कार्यवाही की जाएगी। उन्होंने स्कूलों को बच्चों की नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने पलकों से संपर्क बढ़ाने और साला प्रबंधन समिति की बैठक के नियमित रूप से आयोजित करने के भी दिशा निर्देश दिए।

बोर्ड परीक्षा की तैयारी के लिए ठोस कदम मिशन उत्कर्ष पर फोकस

Board Exam Results: कलेक्टर मिश्रा ने निर्देशित किया की बोर्ड परीक्षाओं के लिए प्रश्न बैंक अतिरिक्त कक्षाएं मासिक मूल्यांकन और मिशन उत्कृष्ट के तहत तैयार कैलेंडर समय सारणी और पाठ्यक्रम का पालन किया जाए उन्होंने कहा कि स्कूलों का निरीक्षण किया जाएगा और यह देखा जाएगा कि वहां मासिक परीक्षाएं पढ़ाए गए पाठ्यक्रम और परीक्षा परिणाम की स्थिति कैसी है। यदि लापरवाही पाई गई तो प्राचार्य पर तत्काल कार्रवाई की जाएगी यह शक्ति बताती है कि अब शिक्षा के क्षेत्र में लापरवाही नहीं चलेगी प्राचार्य को अपने दायित्व का ईमानदारी से निर्वहन करना होगा नहीं तो नौकरी पर संकट है।

Also Read: CG School Holidays 2025-26: छत्तीसगढ़ में शिक्षा सत्र 2025-26 में अवकाश की सूची, जानें कितने दिनाें की मिलेगी छुट्टी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button