छत्तीसगढ़ के इस थाने में शौचालय में लगाया PM मोदी और CM साय का पोस्टर, BJP कार्यकर्ताओं ने किया घेराव

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले में स्थित सीपत थाना परिसर में एक अजीबोगरीब घटना के बाद बड़ा राजनीतिक बवाल खड़ा हो गया है। यहाँ थाना परिसर के शौचालय का गेट टूट जाने के बाद, उसके स्थान पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का पोस्टर अस्थाई दरवाजे के रूप में लगा दिया गया। जब यह बात भाजपा कार्यकर्ताओं तक पहुँची, तो बड़ी संख्या में कार्यकर्ता थाने पहुँच गए और जमकर विरोध प्रदर्शन किया।

‘सुशासन पखवाड़ा’ का बैनर बना शौचालय का गेट

Bilaspur News: जानकारी के अनुसार, शौचालय के टूटे गेट की जगह पर जिस बैनर को लगाया गया था, वह ‘सुशासन पखवाड़ा’ के तहत लगाया गया था और उसमें मोदी-साय के चित्रों के साथ ‘छत्तीसगढ़ शासन’ का संयुक्त संदेश अंकित था। इस घटना की तस्वीरें जैसे ही भाजपा नेताओं और कार्यकर्ताओं तक पहुँचीं, उन्होंने इसे अपमानजनक बताते हुए थाने का घेराव कर दिया और पुलिस के खिलाफ नारेबाजी शुरू कर दी।

DSP ने दिया सख्त कार्रवाई का आश्वासन

हालात बिगड़ते देख, सूचना पर डीएसपी निमितेश सिंह तत्काल मौके पर पहुँचे। उन्होंने प्रदर्शन कर रहे भाजपा कार्यकर्ताओं से बातचीत की और उन्हें शांत करने का प्रयास किया। डीएसपी ने आश्वासन दिया कि इस कृत्य के लिए जिम्मेदार पुलिसकर्मियों पर जाँच की जाएगी और उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। पुलिस के आश्वासन के बाद ही कार्यकर्ताओं का गुस्सा शांत हुआ।

Also Read: VIDEO: रायपुर में भाजपा नेता की कार से दिवाली गिफ्ट चोरी: चोरों ने DVR कैमरा भी निकाला, नेता ने X पर पोस्ट कर दी जानकारी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button