
धमतरी: बहुत जल्द धमतरी और आसपास के क्षेत्रों के लोगों को गड्ढों से निजात मिलने वाली है। इसके लिए ठेका दिया जा चुका है और PWD विभाग ने पूरी तैयारी कर ली है। रविवार, 9 नवंबर से इसका कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
लंबे समय से धमतरीवासी झेल रहे थे परेशानियां
काफी समय से धमतरीवासी गड्ढों से भरी सड़कों से होकर गुजरने को मजबूर थे। इस समस्या के लिए कई बार जिला प्रशासन और महापौर को अवगत कराया गया था।

प्रशासन और जनप्रतिनिधियों के प्रयासों से मिली राहत
कलेक्टर अबिनाश मिश्रा और महापौर रामू रोहरा के प्रयासों से अब पीडब्ल्यूडी विभाग द्वारा स्टेट हाईवे और आसपास के ग्रामीण इलाकों की सड़कों पर रिपेयरिंग कार्य शुरू किया जाएगा।
47.56 लाख का टेंडर हुआ स्वीकृत
विभागीय जानकारी के अनुसार स्टेट हाईवे आमदी से मथुराडीह मोड़ तक सड़क मरम्मत के लिए 47.56 लाख रुपये का टेंडर स्वीकृत हुआ है। इसका कार्य रविवार, 9 नवंबर से प्रारंभ हो जाएगा।
ग्रामीण सड़कों के लिए 97.6 लाख का टेंडर
मुख्य जिला मार्ग और ग्रामीण सड़कों के लिए पेंच रिपेयरिंग कार्य हेतु 97.6 लाख रुपये का टेंडर हुआ है। यह कार्य भी अगले दो-तीन दिनों में शुरू कर दिया जाएगा।
धमतरीवासियों को जल्द मिलेगी गड्ढों से राहत
इन सभी प्रयासों के बाद अब धमतरीवासियों को मुख्य मार्गों के गड्ढों से निजात मिलेगी और सफर होगा सुगम।
Also Read: हिस्ट्रीशीटर, सूदखोर वीरेंद्र तोमर ग्वालियर से गिरफ्तार: हाईकोर्ट से अग्रिम जमानत खारिज होने के बाद पुलिस की बड़ी कार्रवाई



