साय सरकार का बड़ा कदम, शीतकालीन सत्र में आएगा धर्मांतरण कानून

रायपुर: छत्तीसगढ़ के अलग-अलग हिस्सों से लगातार सामने आ रही धर्मांतरण की खबरों के बीच साय सरकार ने बड़ा कदम उठाने का फैसला लिया है। उप मुख्यमंत्री और गृह मंत्री विजय शर्मा ने मीडिया से बात करते हुए जानकारी दी कि दिसंबर महीने में आयोजित होने वाले छत्तीसगढ़ विधानसभा के शीतकालीन सत्र में सरकार धर्मांतरण पर कानून लाने जा रही है। यह कदम प्रदेश में धर्मांतरण के मामलों को रोकने की दिशा में सरकार की सख्ती को दर्शाता है।

हिड़मा की मौत पर दिग्विजय सिंह को तीखा पलटवार

उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने नक्सली कमांडर हिड़मा की मौत पर मध्यप्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह के पोस्ट पर तीखा पलटवार किया। विजय शर्मा ने सवाल उठाते हुए कहा कि जो लोग आज इस पर सवाल उठा रहे हैं, वे ताड़मेटला के शहीद जवानों पर क्यों कुछ नहीं कहते, बस्तर में आठ महीने के बच्चे को मार दिया गया, उस पर क्यों चुप रहते हैं। उन्होंने झीरम में शीर्ष नेतृत्व को समाप्त कर दिए जाने पर भी विरोधियों को घेरते हुए कहा कि ऐसे लोगों को शर्म आनी चाहिए और नक्सल प्रभावित परिवारों से हाथ जोड़कर माफी मांगनी चाहिए।

प्रधानमंत्री मोदी के दौरे पर बोले: छत्तीसगढ़ के लिए है सौभाग्य का विषय

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के इस महीने में दूसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे को लेकर उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा ने सकारात्मक प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि यह छत्तीसगढ़ के लिए अच्छा और सौभाग्य का विषय है। प्रधानमंत्री ने राज्योत्सव के लिए भी समय दिया। विजय शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी का स्पष्ट मार्गदर्शन मिल रहा है, और राष्ट्रपति एवं उपराष्ट्रपति का दौरा भी हो चुका है, जिससे छत्तीसगढ़ के शासन-प्रशासन को प्रमोशन मिलता है।

डीजीपी कॉन्फ्रेंस पर दिया बयान: नवाचार से मजबूत होगी पुलिसिंग

डीजीपी कॉन्फ्रेंस पर गृह मंत्री विजय शर्मा ने कहा कि यह हर वर्ष होता है। उन्होंने उद्देश्य बताते हुए कहा कि नवाचार की सभी को जानकारी हो और नवाचार के आधार पर पुलिसिंग को मजबूत किया जाए। यह कॉन्फ्रेंस पुलिस व्यवस्था में नए विचारों और तकनीकों को शामिल करने की दिशा में महत्वपूर्ण है।

Also Read: CG Legislative Assembly: छत्तीसगढ़ विधानसभा का शीतकालीन सत्र 14 दिसंबर से, विशेष सत्र में भूपेश से चंद्राकर बोले-आपकी अच्छी योजनाएं भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ी, लेकिन आप में आग अब भी है

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button