
रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में कई दिनों से मानसून की रफ्तार धीमी पड़ने के कारण राजधानी रायपुर समेत अन्य जिलों में उमस और गर्मी बढ़ गई थी। लेकिन रविवार को मौसम विभाग ने राहत की खबर दी है। विभाग ने प्रदेश के 10 से अधिक जिलों में भारी बारिश का अलर्ट जारी किया है।
किन जिलों में होगी बारिश
Today Weather News: मौसम विभाग के अनुसार, अगले 48 घंटों में बस्तर और सरगुजा संभाग के जिलों में तेज बारिश की संभावना है। इसके अलावा रायपुर, बिलासपुर, रायगढ़, कोरबा, जशपुर, बीजापुर, दंतेवाड़ा, बलरामपुर-रामानुजगंज, सूरजपुर और मनेंद्रगढ़-चिरमिरी-भरतपुर जिलों में भी भारी बारिश का अलर्ट जारी किया गया है। राजधानी रायपुर में सुबह से ही बादल छाए हुए हैं और पूरे दिन मौसम इसी तरह बना रहेगा।

बिजली गिरने की भी संभावना
CG Weather Update Today: विभाग ने चेतावनी दी है कि बारिश के दौरान कई इलाकों में आकाशीय बिजली गिरने का खतरा भी बना रहेगा। इसलिए लोगों से अपील की गई है कि बारिश शुरू होने पर किसी भी खुले मैदान या पेड़ के नीचे खड़े न हों।
पिछले 24 घंटे का हाल
IMD Alert: मौसम विभाग के आंकड़ों के मुताबिक, पिछले 24 घंटों में प्रदेश के कई हिस्सों में मध्यम बारिश दर्ज की गई। बीजापुर जिले के भोपालपटनम में सबसे ज्यादा 5 सेमी बारिश हुई। इसके अलावा तखतपुर, कोटा, सन्ना, दंतेवाड़ा और राजनांदगांव में 4 सेमी, जबकि कई अन्य जिलों में 2 से 3 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।
राजधानी रायपुर का मौसम
Raipur Today Weather News: रायपुर में आज अधिकतम तापमान 34 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान लगभग 25 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है। आसमान में बादल छाए रहेंगे और गरज-चमक के साथ बारिश भी हो सकती है।
Also Read: श्रद्धांजलि योजना: ग्रामीण परिवारों को अंतिम संस्कार के लिए तुरंत 2000 रुपए की मिलती है सहायता राशि



