Raipur Nude Party Update: रायपुर न्यूड पार्टी विवाद: कांग्रेस का आरोप, मंत्री के करीबियों को बचा रही भाजपा सरकार

रायपुर Raipur Nude Party Update: राजधानी रायपुर में सामने आए न्यूड पार्टी मामले ने सियासी हलचल तेज कर दी है। कांग्रेस ने भाजपा सरकार और पुलिस पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा है कि मंत्री के करीबी और रसूखदार लोगों को बचाने की कोशिश की जा रही है।

कांग्रेस का आरोप: जानबूझकर की जा रही ढिलाई

Raipur Nude Party CG Minister Connection: कांग्रेस प्रवक्ता धनंजय सिंह ठाकुर ने कहा कि न्यूड पार्टी में शामिल कई प्रभावशाली लोग मंत्री से जुड़े हुए हैं। इस वजह से पुलिस जांच की रफ्तार धीमी है। उनका कहना है कि जब बड़े नेताओं के करीबी फंसते हैं तो कार्रवाई आधी-अधूरी रह जाती है। उन्होंने आरोप लगाया कि रायपुर पुलिस जानबूझकर जांच को खींच रही है ताकि आरोपी बच सकें।

20 लोगों का रजिस्ट्रेशन, नाम सार्वजनिक करने की मांग

Raipur Nude Party Poster: धनंजय ठाकुर ने यह भी कहा कि इस पार्टी में लगभग 20 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया था। कांग्रेस की मांग है कि इन सभी के नाम सार्वजनिक किए जाएं ताकि समाज और परिवार को हकीकत पता चल सके। उनका आरोप है कि सरकार इस मामले में खुलकर कार्रवाई नहीं कर रही और इसे दबाने की कोशिश हो रही है।

लगातार बढ़ रहे अश्लील आयोजन

कांग्रेस का कहना है कि छत्तीसगढ़ में अश्लील आयोजनों का सिलसिला बढ़ रहा है। न्यूड पार्टी से पहले ड्रग्स और रेव पार्टी जैसे मामलों का खुलासा हो चुका है, जिनमें नशे का सेवन और आपत्तिजनक गतिविधियां सामने आई थीं। विपक्ष का आरोप है कि भाजपा सरकार ऐसे आयोजनों पर रोक लगाने में नाकाम साबित हुई है।

वायरल पोस्टर से शुरू हुआ विवाद

Nude Party Viral Poster: इस पूरे मामले की शुरुआत तब हुई जब सोशल मीडिया पर न्यूड पार्टी का पोस्टर वायरल हुआ। इसमें भाठागांव के एक फार्महाउस में 21 सितंबर की शाम से देर रात तक पार्टी आयोजित करने का जिक्र था। पोस्टर में साफ लिखा था कि इसमें 18 साल से ऊपर के लोग शामिल हो सकते हैं। कांग्रेस और हिंदू संगठनों ने पोस्टर का विरोध किया और पुलिस से शिकायत की। इसके बाद मामला तेजी से तूल पकड़ गया।

दो FIR दर्ज, छह लोग हिरासत में

Nude Party Case Update: पुलिस ने तेलीबांधा थाने में दो अलग-अलग एफआईआर दर्ज कीं। पहली न्यूड पार्टी के आयोजकों के खिलाफ और दूसरी स्ट्रेंजर पूल पार्टी से जुड़े आयोजकों पर। कार्रवाई के दौरान हायपर क्लब से जुड़े छह लोगों को हिरासत में लिया गया। इनमें जेम्स बैक, संतोष जेवानी, अजय महापात्र, एसएस गुप्ता, टीनू सिंह और देवेंद्र कुमार शामिल हैं। एफआईआर दर्ज होने के बाद पार्टी को रद्द कर दिया गया।

कांग्रेस का आरोप: रसूखदारों को मिल रहा संरक्षण

CG Political Reaction: कांग्रेस नेताओं ने कहा कि पार्टी आयोजन से जुड़े कई सफेदपोश और मंत्री के करीबी लोगों को बचाने के प्रयास हो रहे हैं। उन्होंने पुलिस से जांच तेज करने और सभी नाम सार्वजनिक करने की मांग की।

पुलिस की कार्रवाई और कानूनी धाराएं

छत्तीसगढ़ पुलिस ने आयोजकों, फार्महाउस मालिक और सोशल मीडिया प्रमोटरों के खिलाफ मामला दर्ज किया। इनके खिलाफ स्त्री अशिष्ट रूपण प्रतिषेध अधिनियम, आईटी एक्ट की धारा 67 और धारा 79 समेत कई धाराओं में केस दर्ज किया गया। साइबर सेल की मदद से पुलिस ने सोशल मीडिया के जरिए आरोपियों की पहचान की और उन्हें गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपी

  1. संतोष गुप्ता (68 वर्ष) – बरसाना इन्क्लेव, महोबा बाजार, रायपुर।
  2. संतोष जेवानी (30 वर्ष) – जोरा पाटीदार भवन के पीछे, रायपुर।
  3. अजय महापात्रा (35 वर्ष) – गायत्री नगर, न्यू सेंट वेरी कॉलोनी, रायपुर।
  4. अवनीश गंगवानी (31 वर्ष) – अवंति विहार, रायपुर।
  5. जेम्स बेक (59 वर्ष) – विजय नगर, अवंति विहार, रायपुर।
  6. दीपक सिंह (39 वर्ष) – हायपर क्लब, तेलीबांधा, रायपुर।
  7. देवेंद्र कुमार यादव (37 वर्ष) – हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी, रायपुर।

कांग्रेस की मांग: किसी को न मिले संरक्षण

कांग्रेस ने भाजपा सरकार से कहा है कि इस मामले में शामिल किसी भी व्यक्ति को राजनीतिक या प्रशासनिक संरक्षण न दिया जाए। पार्टी ने साफ कहा कि दोषियों को सख्त सजा मिले ताकि आगे इस तरह के आयोजन न हो सकें।

Also Read: CG Ration Scam: 216 करोड़ के चावल घोटाला के बाद शक्कर घोटाले का पर्दाफाश, 115 करोड़ की गड़बड़ी उजागर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button