
CG Conversion Case: छत्तीसगढ़ के भिलाई में एक बार फिर धर्मांतरण को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। जामुल थाना क्षेत्र के ढांचा भवन इलाके में स्थित एक चर्च में प्रार्थना सभा के दौरान बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने धर्म परिवर्तन का आरोप लगाते हुए जबरदस्त हंगामा मचाया। मामला रविवार का है, जब चर्च में करीब 100 से ज्यादा लोग प्रार्थना के लिए इकट्ठा हुए थे।
चर्च में प्रार्थना के दौरान पहुंचे बजरंग दल कार्यकर्ता
Bhilai News: बताया जा रहा है कि यह प्रार्थना सभा जामुल क्षेत्र के सन मैरिज पैलेस के पास स्थित एक चर्च में आयोजित की गई थी। इसी दौरान बजरंग दल के कुछ कार्यकर्ता वहां पहुंचे और आरोप लगाया कि इस सभा की आड़ में लोगों का जबरन धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है।
आरोपों के बाद कार्यकर्ताओं ने चर्च के बाहर हनुमान चालीसा का पाठ शुरू कर दिया और प्रदर्शन करने लगे। मौके पर तनाव की स्थिति बन गई, जिसके बाद पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा।

पुलिस ने पादरियों को लिया हिरासत में, पूछताछ जारी
बजरंग दल की ओर से चर्च में धर्मांतरण कराने के आरोप में औपचारिक शिकायत दर्ज कराई गई है। शिकायत के आधार पर पुलिस ने चर्च से जुड़े कुछ पादरियों को हिरासत में लिया और पूछताछ शुरू कर दी है।
फिलहाल इस पूरे मामले की जांच जारी है और पुलिस का कहना है कि मामले की सच्चाई सामने आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी। वहीं चर्च प्रशासन की तरफ से अब तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।
बढ़ता विवाद, सियासी हलचल भी संभव
धर्मांतरण जैसे संवेदनशील मुद्दे पर इस तरह का हंगामा पहले भी छत्तीसगढ़ के कई इलाकों में देखने को मिला है। ऐसे मामलों के चलते न केवल सामाजिक तनाव बढ़ता है, बल्कि राजनीतिक बयानबाजी भी तेज हो जाती है। देखना यह होगा कि इस बार यह मामला कितनी दूर तक जाता है और प्रशासन की कार्रवाई कितनी पारदर्शी होती है।
Also Read: CG School Teacher Holidays News: छत्तीसगढ़ में इन शिक्षकों को नहीं मिलेगी गर्मी की छुट्टी, DPI ने जारी किया आदेश



