छत्तीसगढ़राजनीति

बिलासपुर जिले की नगरपालिका और नगर पंचायतों के लिए भाजपा प्रत्याशी घोषित, देंखें लिस्ट

बिलासपुर: छत्तीसगढ़ में भाजपा ने बिलासपुर जिले की तीन नगर पंचायत बिल्हा, कोटा एवं मल्हार के पार्षद पद के. उम्मीदवारों की सूची जारी कर दी है। तीनों ही नगर पंचायतों में 15—15 पार्षदों के नाम है, कुल मिलाकर इन तीन सूची में 45 पार्षदों के नाम शामिल हैं। इनके साथ ही रतनपुर, बोदरी और तखतपुर नगरपालिकाओं में भी भाजपा के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है। इन तीन सूचियों में भी 45 पार्षद प्रत्याशियों के नाम शामिल हैं।

बता दें कि इसके पहले आज ही भाजपा ने गरियाबंद जिले के नगर पंचायतों और नगरपालिका के प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी है। वहीं राजनांदगांव जिले की नगर पंचायतों के प्रत्याशियों की सूची भी जारी कर दी गई है। भाजपा आज लगातार जिलेवार सूची जारी कर रही है, रायगढ़ और जांजगीर जिले में भी नगर पंचायतों के पार्षद प्रत्याशियों की सूची जारी कर दी गई है।

Also Read:भाजपा ने जारी किया धमतरी जिले के प्रत्याशियों की सूची, देखिए लिस्ट…

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button