जांजगीर में डकैती की कोशिश नाकाम, NSUI अध्यक्ष समेत 5 आरोपी हथियार सहित गिरफ्तार

जांजगीर Janjgir News: छत्तीसगढ़ के जांजगीर में एक व्यावसायिक प्रतिष्ठान पर डकैती डालने की कोशिश करते हुए पुलिस ने NSUI नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर सहित पाँच आरोपियों को हथियार सहित गिरफ्तार किया है। पुलिस की सक्रियता के चलते आरोपी वारदात को अंजाम देते, उससे पहले ही उनकी कोशिश नाकाम हो गई।

शोर मचाने पर भाग रहे थे नकाबपोश

जांजगीर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, यह घटना 5 अक्टूबर की रात तकरीबन 2 बजे की है। पेंड्री रोड स्थित श्याम सुपर मार्केट निवासी राहुल अग्रवाल ने रविवार रात अपनी दुकान का शटर तोड़ने की आवाज सुनी। वे अपने पिता के साथ घर से बाहर आए तो देखा कि तीन नकाबपोश युवक शटर तोड़ने का प्रयास कर रहे थे।

जब उन्होंने शोर मचाया तो तीनों नकाबपोश भागने लगे। इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दी गई। सूचना मिलते ही गश्त पर निकली पुलिस टीम ने तत्परता दिखाते हुए घेराबंदी कर कुछ ही देर में सभी पाँचों आरोपियों को दबोच लिया।

NSUI नेता पर पहले भी दर्ज है FIR

डकैती डालने की कोशिश करते पकड़े गए पाँच आरोपियों में NSUI के नगर अध्यक्ष जितेंद्र दिनकर भी शामिल है। जितेंद्र दिनकर का यह कोई पहला आपराधिक मामला नहीं है। उन पर कुछ दिन पहले ही टीसीएल कॉलेज के प्रिंसिपल से बद्तमीजी और मारपीट के आरोप में FIR दर्ज हुई थी। वह हाल ही में जमानत पर जेल से बाहर आया था।

पुलिस ने पकड़े गए आरोपियों से पिस्टल, चाकू समेत अन्य हथियार जब्त किए हैं। मामले में आरोपियों के खिलाफ विभिन्न धाराओं और 25 आर्म्स एक्ट के तहत कड़ी कार्रवाई की गई है।

Also Read: Video: मगरलोड में मामूली विवाद के बाद मुस्लिम नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button