विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा शुरू: 171 किमी पदयात्रा में करेंगे 51 गांव और 12 शहरी क्षेत्रों का भ्रमण

बिलासपुर: नवरात्रि के दूसरे दिन बेलतरा विधायक सुशांत शुक्ला की ध्वजा यात्रा की शुरुआत मंगलवार सुबह गिरजाबांधा हनुमान मंदिर से हुई। यह यात्रा सात दिनों तक चलेगी और 28 सितंबर को रतनपुर स्थित मां महामाया मंदिर में ध्वजा अर्पित कर समाप्त होगी।

ग्रामीणों से संवाद और रात्रि विश्राम

MLA Sushant Shukla: इस 171 किलोमीटर लंबी पदयात्रा के दौरान विधायक शुक्ला 51 गांवों और 12 शहरी क्षेत्रों से होकर गुजरेंगे। यात्रा में बड़ी संख्या में युवा और कार्यकर्ता भी शामिल हैं। हर दिन यात्रा के बाद विधायक अलग-अलग गांवों में रात्रि विश्राम करेंगे और ग्रामीणों से संवाद करेंगे।

ध्वजा यात्रा का दिनवार कार्यक्रम

  • 22 सितंबर: गिरजाबांधा हनुमान मंदिर से शुरुआत, नवागांव, मेलनाडीह, कर्रा (रैनपुर), जाली बेलतरा, बेलपारा, अंधियारी पारा, बगदेवा और कोरबी में रात्रि विश्राम।
  • 23 सितंबर: कोरबी से हरदीपारा, पथरापाली, लिम्हा, सलखा, कड़री, नेवसा, गिधौरी, टेकर, भिल्मी, पाण्डेपुर और उच्चभट्ठी में विश्राम।
  • 24 सितंबर: उच्चभट्ठी से भाड़ी, बाम्हू अकलतरी, लखराम और पौंसरा में विश्राम।
  • 25 सितंबर: पौंसरा से चोरहादेवरी, खैरा, डगनिया, सेलर, खपराखोल और बैमा नगोई में विश्राम।
  • 26 सितंबर: बैमा नगोई से परसाही, उरतुम, मोहरा, मटियारी चिल्हाटी, लगरा, खैरा, फरहदा और मोपका में विश्राम।
  • 27 सितंबर: मोपका से चुन्नी सिंह तालाब, टेलीफोन एक्सचेंज रोड, राजकिशोर नगर दुर्गा मंदिर, बजरंग चौक, वसंत विहार दुर्गा मंदिर चौक, लिंगियाडीह, अमरैया चौक दुर्गा मंदिर, बहतराई चौक, खमतराई, बिरकोना और कोनी में रात्रि विश्राम।
  • 28 सितंबर: कोनी से शुरुआत, सेंदरी, कछार, लोफंदी, पेण्डरवा, रानीगांव, मदनपुर होते हुए रतनपुर पहुंचकर मां महामाया मंदिर में ध्वजा चढ़ाने के साथ यात्रा का समापन।

Also Read: पूर्व गृहमंत्री ननकीराम कंवर का कलेक्टर पर हमला, CM विष्णुदेव साय को लिखा पत्र

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button