दुर्गा पंडालों में सुरक्षा अलर्ट, 100 से ज्यादा युवाओं के कड़े जब्त

बिलासपुर: Bilaspur Durga Pandal: बिलासपुर पुलिस ने दुर्गा उत्सव के दौरान सुरक्षा व्यवस्था को पुख्ता करते हुए एक बड़ी कार्रवाई की है। सिविल लाइन पुलिस ने शहर के अलग-अलग दुर्गा पंडालों में चेकिंग अभियान चलाया और 100 से ज्यादा युवाओं के हाथों से कड़े जब्त किए हैं। दरअसल, पुलिस को लगातार यह जानकारी मिल रही थी कि कुछ युवक कड़े का इस्तेमाल हथियार के रूप में कर रहे हैं

शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए उठाया कदम

Bilaspur News: दुर्गा पंडालों में भारी भीड़ होती है और ऐसे में किसी भी तरह के झगड़े या अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस ने यह कदम उठाया है। थाना प्रभारी ने बताया कि विवाद की स्थिति में कड़े का इस्तेमाल चोट पहुँचाने के लिए किया जा सकता है। इसी वजह से पंडालों में प्रवेश से पहले ही युवाओं की गहन तलाशी ली गई और उनके हाथों से कड़े उतरवाए गए।

पुलिस का कहना है कि इस तरह की निगरानी से यह सुनिश्चित किया जा सकेगा कि यह महापर्व शांतिपूर्ण और सौहार्दपूर्ण माहौल में संपन्न हो। इसके अलावा, दुर्गा पंडालों के आस-पास सुरक्षा के लिए सीसीटीवी कैमरे लगाए गए हैं और पुलिस की पेट्रोलिंग भी बढ़ा दी गई है।

Also Read: Dongargarh Road Accident Video: डोंगरगढ़ मां बम्लेश्वरी मंदिर दर्शन के लिए जा रहे भिलाई की टॉपर महिमा साहू की सड़क दुर्घटना में मौत

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button