
रायपुर: CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में पिछले 24 घंटे के दौरान मौसम का मिजाज बदला-बदला रहा। राज्य के कई जिलों में हल्की से मध्यम वर्षा दर्ज की गई, जबकि बिलासपुर और सरगुजा संभाग के कुछ इलाकों में भारी से अति भारी बारिश हुई। मौसम विभाग ने अनुमान जताया है कि 5 सितंबर से प्रदेश में बारिश की तीव्रता और रफ्तार में कमी आएगी।
पिछले 24 घंटे का मौसम
- दुर्ग में अधिकतम तापमान: 33.2 डिग्री सेल्सियस
- न्यूनतम तापमान: 20 डिग्री सेल्सियस
प्रमुख वर्षा आंकड़े (सेमी में)
- भैसमा-12, पोंडी बचरा-9, अड़भार-7, कटघोरा-6, रामानुजनगर-6, सक्ती-6
- केल्हारी-5, बरपाली-5, चांपा-5, बलौदा-5, पौदी उपरोरा-5
- इसके अलावा कोरबा, रायगढ़, सरायपाली, बागबहार, मनेन्द्रगढ़, बैकुंठपुर, पामगढ़, सिमगा और चिरमिरी सहित कई जगहों पर 1 से 4 सेमी तक वर्षा दर्ज की गई।

सिनॉप्टिक सिस्टम
- निम्न दबाव क्षेत्र: उत्तर-पश्चिमी मध्य प्रदेश और सटे पूर्वी राजस्थान पर सक्रिय।
- मानसून द्रोणिका: जैसलमेर से सीधी, डाल्टनगंज, दीघा होते हुए बंगाल की खाड़ी के पूर्व-मध्य तक सक्रिय, जो समुद्र तल से 0.9 किमी ऊपर तक फैली है।
आज का पूर्वानुमान
- प्रदेश के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम वर्षा संभव।
- कुछ स्थानों पर गरज-चमक के साथ बिजली गिरने का अलर्ट।
आगे का मौसम
- अगले 2 दिन भी प्रदेश में अलग-अलग हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश होती रहेगी।
- 6 सितंबर को रायपुर में आसमान अधिकतर मेघाच्छन्न रहेगा और एक-दो दौर की बारिश या गरज-चमक के साथ बौछारें पड़ सकती हैं।
- अनुमानित तापमान:
- अधिकतम: 32°C
- न्यूनतम: 25°C
Also Read: भाजपा ने बनाई तीन सदस्यीय समिति, रामगढ़ पर्वत मुद्दे पर करेगी अध्ययन



