
रायपुर: CG E-Challan: छत्तीसगढ़ परिवहन विभाग ने वाहन चालकों और आम नागरिकों से सतर्क रहने की अपील की है। विभाग ने कहा है कि वाहन चालान का ऑनलाइन भुगतान केवल आधिकारिक वेबसाइट echallan.parivahan.gov.in पर ही करें।
फर्जी लिंक और मैसेज से बचें
Online Challan Payment: विभाग ने जानकारी दी है कि हाल ही में कुछ धोखाधड़ी के मामले सामने आए हैं। ठग लोगों को नकली SMS, ईमेल या मोबाइल एप के जरिए चालान भुगतान के नाम पर लिंक भेज रहे हैं। इन फर्जी लिंक के जरिये पैसों की ठगी की जा रही है।
ऐसे करें असली चालान की जांच
E Challan Payment: नागरिक अपने वाहन का वास्तविक चालान देखने के लिए विभागीय वेबसाइट पर जाकर ‘Pay Online’ विकल्प चुन सकते हैं। यहां वाहन नंबर और चेसिस या इंजन नंबर के अंतिम चार अंक दर्ज करने पर चालान का पूरा विवरण मिल जाएगा। इसके बाद वहीं से सीधे ऑनलाइन भुगतान किया जा सकता है।

विभाग की चेतावनी
CG Transport Department: परिवहन विभाग ने स्पष्ट किया है कि पुलिस और परिवहन विभाग द्वारा जारी सभी ई-चालान केवल सरकारी वेबसाइट पर ही अपलोड किए जाते हैं। किसी भी संदिग्ध कॉल, SMS या एप से प्राप्त लिंक पर क्लिक न करें और न ही किसी को अपनी व्यक्तिगत जानकारी या भुगतान विवरण साझा करें।
शिकायत कहाँ करें
यदि किसी नागरिक के साथ ऑनलाइन ठगी का प्रयास होता है तो तुरंत नजदीकी पुलिस थाने या परिवहन विभाग में इसकी शिकायत दर्ज कराएं।



