धमतरी पुलिस लाइन में पदस्थ आरक्षक ने जहर खाकर की आत्महत्या

धमतरी: Dhamtari Suicide News: छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले से एक दुखद खबर सामने आई है। यहाँ रुद्री पुलिस लाइन में पदस्थ एक पुलिस आरक्षक ने जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। सूचना मिलते ही पुलिस टीम और आला अधिकारी मौके पर पहुँचे और शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया। पुलिस ने इस मामले की जाँच शुरू कर दी है।

शराब के नशे में खाया जहर

Dhanesh Kumar Dewangan Suicide News: मिली जानकारी के अनुसार, मृतक आरक्षक का नाम धनेश कुमार देवांगन (42 वर्ष) था, जो रुद्री पुलिस लाइन में पदस्थ थे और मूल रूप से कोलियारी के निवासी थे।

  • घटना और सूचना: मृतक के साले भोजराज देवांगन ने पुलिस को बताया कि धनेश कुमार शराब पीने के आदी थे। उन्होंने 8 अक्टूबर को अपने घर कोलियारी में जहर का सेवन कर लिया। इसकी जानकारी उन्होंने फोन पर अपनी पत्नी नेहा को दी।
  • अस्पताल में मौत: पड़ोसियों ने उन्हें बेहोशी की हालत में मसीही अस्पताल में भर्ती कराया, जहाँ से उन्हें गुप्ता नर्सिंग होम रेफर किया गया। स्थिति गंभीर होने पर रायपुर ले जाते समय उनकी तबीयत रास्ते में और बिगड़ गई, जिसके बाद उन्हें वापस जिला अस्पताल लाया गया। 9 अक्टूबर की शाम करीब 7:30 बजे डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

Dhamtari Police: पुलिस चौकी से मिली जानकारी के अनुसार, आरक्षक ने शराब के नशे की स्थिति में जहर का सेवन किया था, लेकिन आत्महत्या का स्पष्ट कारण अभी ज्ञात नहीं हो सका है। पुलिस अब आरक्षक की आत्महत्या के पीछे के अज्ञात कारणों की जाँच कर रही है।

Also Read: Video: मगरलोड में मामूली विवाद के बाद मुस्लिम नाबालिग ने फांसी लगाकर की आत्महत्या, इलाके में फैली सनसनी

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button