प्रयोगशाला परिचारक भर्ती: 254 अभ्यर्थियों के लिए 6 फरवरी को आखिरी मौका, दस्तावेज सत्यापन के बाद ही खुलेगी किस्मत

Laboratory Attendant Bharti: छत्तीसगढ़ उच्च शिक्षा विभाग ने प्रयोगशाला परिचारक भर्ती 2023 के तहत एक महत्वपूर्ण नोटिस जारी किया है। विभाग ने दूसरे चरण के बाद अब बचे हुए 254 अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन के लिए बुलाया है। यह इन उम्मीदवारों के लिए तीसरा और आखिरी मौका है। अगर कोई अभ्यर्थी इस तारीख को नहीं पहुंचता है तो भविष्य में उसके किसी भी दावे पर विचार नहीं किया जाएगा।

सुबह 10:30 बजे से शुरू होगी प्रक्रिया

दस्तावेजों के सत्यापन का कार्य रायपुर के विज्ञान महाविद्यालय परिसर स्थित क्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय में संपन्न होगा। अभ्यर्थियों को शुक्रवार यानी 6 फरवरी को अपने सभी मूल दस्तावेजों और निर्धारित प्रपत्रों के साथ उपस्थित होना होगा। विभाग ने स्पष्ट किया है कि केवल वेरिफिकेशन में शामिल होने का मतलब यह नहीं है कि चयन पक्का हो गया है। अंतिम चयन सूची का निर्णय उच्च शिक्षा आयुक्त द्वारा ही लिया जाएगा।

भर्ती प्रक्रिया का संक्षिप्त विवरण

विवरणमहत्वपूर्ण जानकारी
कुल अभ्यर्थी254
सत्यापन की तिथि6 फरवरी 2026
समयसुबह 10:30 से शाम 5:00 बजे तक
स्थानक्षेत्रीय अपर संचालक कार्यालय, विज्ञान महाविद्यालय परिसर, रायपुर
आधिकारिक वेबसाइटयहाँ क्लिक करें
प्रयोगशाला परिचारक भर्ती अपडेटव्हाट्सएप ग्रुप ज्वाइन करें
अन्य सरकारी नौकरीयहाँ क्लिक करें

इन दस्तावेजों को लाना होगा जरूरी

अभ्यर्थियों को सलाह दी गई है कि वे अपने साथ शैक्षणिक योग्यता, जाति, निवास और अन्य जरूरी प्रमाण पत्रों की मूल प्रतियां साथ रखें। किसी भी दस्तावेज की कमी होने पर चयन प्रक्रिया में बाधा आ सकती है। इस पूरी प्रक्रिया को पारदर्शी बनाने के लिए विभाग ने विशेष दिशा-निर्देश भी जारी किए हैं जिनका पालन करना सभी के लिए अनिवार्य है।

वेबसाइट पर उपलब्ध है पूरी जानकारी

भर्ती से जुड़ी अधिक जानकारी के लिए उम्मीदवार विभाग की आधिकारिक वेबसाइट का सहारा ले सकते हैं। वहां विस्तृत सूचना और सत्यापन से संबंधित प्रपत्र अपलोड कर दिए गए हैं। विभाग चाहता है कि इस अंतिम अवसर के जरिए भर्ती प्रक्रिया को जल्द से जल्द पूरा किया जा सके ताकि शैक्षणिक संस्थानों में खाली पदों को भरा जा सके।

Also Read: छत्तीसगढ़ शिक्षक भर्ती: फरवरी से पहले निकलेगा विज्ञापन, 27 जनवरी को बड़ी बैठक में फाइनल होगा रोस्टर, देखिये जिलेवार भर्ती का रोस्टर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button