
रायपुर CG Weather Update Today: छत्तीसगढ़ में एक बार फिर मौसम करवट लेने जा रहा है। प्रदेशवासियों को उमस भरी गर्मी से राहत मिलने की उम्मीद है, क्योंकि बंगाल की खाड़ी में नया सिस्टम सक्रिय हो गया है, जिससे प्रदेश में बारिश की वापसी तय मानी जा रही है। आज कई जिलों में हल्की से मध्यम बारिश के साथ गरज-चमक की भी संभावना है। वहीं, 16 से 18 जुलाई तक सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है।
बीते 24 घंटों का हाल
CG Weather Update Today: सरगुजा संभाग के कुछ हिस्सों में मध्यम से भारी बारिश दर्ज की गई। दुर्ग में अधिकतम तापमान 33.6 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि सबसे कम तापमान 22 डिग्री सेल्सियस राजनांदगांव में दर्ज किया गया।
राजधानी रायपुर का मौसम
Weather in Raipur: रायपुर में आज आसमान में बादल छाए रहेंगे और बारिश के आसार हैं। तापमान 26 से 31 डिग्री सेल्सियस के बीच रह सकता है।
मौसम वैज्ञानिकों का पूर्वानुमान
CG Weather News: मौसम वैज्ञानिक एचपी चंद्रा के अनुसार, दक्षिण-पूर्व गंगीय पश्चिम बंगाल और बांग्लादेश के ऊपर एक सक्रिय निम्नदाब क्षेत्र बना हुआ है, जिसके कारण अगले 24 घंटे में यह प्रणाली और मजबूत होकर उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ेगी। इसका प्रभाव छत्तीसगढ़ में 16 से 18 जुलाई तक देखने को मिलेगा, विशेष रूप से सरगुजा और बिलासपुर संभाग में भारी बारिश होने की संभावना है।
इन जिलों में ऑरेंज-यलो अलर्ट जारी
Orange Alert: मौसम विभाग ने उत्तर बस्तर कांकेर, बालोद, राजनांदगांव, महासमुंद, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, जशपुर, दुर्ग, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में मेघगर्जन, आकाशीय बिजली, अचानक तेज हवा (30-40 KMPH) के साथ मध्यम वर्षा की संभावना है. इन क्षेत्रों ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है.
Chhattisgarh Raipur Today: बस्तर, नारायणपुर, कोंडागांव, उत्तर बस्तर कांकेर, धमतरी, बालोद, राजनांदगांव, गरियाबंद, महासमुंद, रायपुर, बलौदा बाज़ार, जांजगीर-चांपा, रायगढ़, बिलासपुर, कोरबा, जशपुर, गौरेला-पेंड्रा-मरवाही, दुर्ग, बेमेतरा, कबीरधाम, मुंगेली, सुरगुजा, सूरजपुर, कोरिया, बलरामपुर, में हलकी वर्षा की संभावना जताई गई है. इन इलाकों में Yellow Alert यलो अलर्ट जारी किया गया है.

CG Weather Update: छत्तीसगढ़ में अगले कुछ दिन मौसम खासा सक्रिय रहेगा। खासकर सरगुजा और बिलासपुर संभाग के निवासियों को भारी बारिश के प्रति सतर्क रहने की जरूरत है। मौसम विभाग की ताजा चेतावनियों और अलर्ट पर नजर बनाए रखें।



