
धमतरी। Dhamtari Triple Murder Case: जिले में हुए तीनहरे हत्याकांड ने पूरे इलाके में सनसनी फैला दी है। रायपुर से आए तीन दोस्तों की धारदार हथियार से हत्या कर दी गई। वारदात के कुछ ही घंटों के भीतर पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, जिनमें दो नाबालिग भी शामिल हैं।

ढाबे के बाहर मामूली विवाद बना खूनी संघर्ष
Dhamtari Murder Case: यह पूरा मामला अर्जुनी थाना क्षेत्र के ग्राम भोयना के पास न्यू अन्नपूर्णा ढाबा का है। रविवार देर रात रायपुर से चार दोस्त अपने एक अन्य मित्र को लेने धमतरी पहुंचे थे। लौटते समय सभी युवक ढाबा के पास रुके और खाना खाने की तैयारी कर रहे थे। इसी दौरान वहां पहले से मौजूद कुछ लोग आपस में उलझे हुए थे। रायपुर से आए युवक जब बीच-बचाव करने लगे, तभी आरोपियों ने उन पर चाकुओं से ताबड़तोड़ हमला कर दिया।
इस हमले में तीन युवकों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो युवक किसी तरह जान बचाकर भागने में कामयाब हुए।

मृतकों की पहचान, सभी रायपुर के निवासी
Dhamtari Crime News: मृतकों की पहचान सुरेश तांडी (34 वर्ष) और नितिन तांडी (32 वर्ष), दोनों निवासी संतोषी नगर, तथा आलोक ठाकुर (28 वर्ष), निवासी सेजबहार के रूप में हुई है। तीनों एक-दूसरे के करीबी दोस्त थे और रायपुर से अपने मित्र राहुल से मिलने धमतरी आए थे।
रायपुर से आए उनके साथी भावेश ने बताया कि सभी दोस्त खाना खाने जा रहे थे, तभी अचानक ढाबे के पास यह वारदात हो गई।

लूटपाट के इरादे से शुरू हुआ था झगड़ा
पुलिस जांच में सामने आया है कि आरोपियों और मृतकों के बीच कोई पूर्व परिचय नहीं था। ढाबे के पास पहले से मौजूद आरोपियों ने पहले एक दूसरे ढाबे में लूटपाट की कोशिश की और फिर जब रायपुर से आए युवकों ने हस्तक्षेप किया, तो मामला हिंसक हो गया। आरोपियों ने करीब आधे घंटे तक ढाबे के आसपास हंगामा मचाया। इसी दौरान खंजर से तीनों की बेरहमी से हत्या कर दी गई।

मौके पर पहुंची पुलिस, एंबुलेंस से शव अस्पताल भेजे गए
Raipur youths killed: घटना की सूचना मिलते ही अर्जुनी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और तत्काल कार्रवाई करते हुए आठ में से सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें छह आरोपी मथुराडीह और दो कोर्रा गांव के रहने वाले हैं।

रात करीब 12 बजे वरदान एंबुलेंस मौके पर पहुंची और तीनों शवों को अस्पताल भिजवाया गया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिए जाएंगे।

ढाबा कर्मचारी ने बताई वारदात की पूरी कहानी
Annapurna Dhaba Dhamtari Murder: न्यू अन्नपूर्णा ढाबा में काम करने वाले कर्मचारी राजा नामदेव ने बताया कि 6-7 युवक उनके ढाबा में पहुंचे थे और आपस में झगड़ा कर रहे थे। बिना भुगतान किए बाहर निकले और बाजू के ढाबे में लूटपाट करने लगे। उसी दौरान कार से कुछ लोग पहुंचे, जो ढाबा संचालक से कुछ पूछताछ कर रहे थे। तभी झगड़ा बढ़ा और तीन लोगों की हत्या कर दी गई।

पुलिस जांच जारी, सख्त कार्रवाई की तैयारी
फिलहाल पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है और पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को जोड़ने में लगी है। थाना प्रभारी ने बताया कि सभी आरोपियों पर हत्या, लूट और अन्य धाराओं में मामला दर्ज कर लिया गया है। जल्द ही कोर्ट में चालान पेश किया जाएगा।
घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और पुलिस की टीम लगातार निगरानी बनाए हुए है।



