Simba & Kingfisher Beer: वर्ल्ड बियर अवार्ड्स 2025 में भारतीय ब्रांड्स की बड़ी जीत, दुनिया भर की बियर कंपनियों को पछाड़ते हुए मिला गोल्ड और रजत पदक

World Beer Awards 2025: में भारतीय बियर ब्रांड्स ने शानदार प्रदर्शन किया है। किंगफिशर और छत्तीसगढ़ की सिम्बा बियर ने कई कैटेगरी में गोल्ड, सिल्वर और ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किए हैं। इस उपलब्धि को भारत की ब्रूइंग कला, स्वाद और घरेलू बियर की बढ़ती अंतरराष्ट्रीय पहचान का प्रमाण माना जा रहा है।

किंगफिशर ने जीता गोल्ड और सिल्वर

Kingfisher Ultra Lager Beer: ने इस प्रतियोगिता में अंतरराष्ट्रीय लेगर कैटेगरी में स्वर्ण पदक हासिल किया और टेस्ट कैटेगरी में भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए “कंट्री विनर” बनी।

  • इस हल्की सुनहरी और पारदर्शी बियर की सुगंध में स्वीट कॉर्न, लेमनग्रास और हल्की ब्रेडी नोट्स महसूस होती हैं।
  • संतुलित मिठास और हॉप्स की हल्की कड़वाहट ने इसे जजों की पहली पसंद बना दिया।

World Beer Awards 2025: इसके अलावा किंगफिशर स्ट्रॉन्ग और किंगफिशर प्रीमियम ने सिल्वर मेडल हासिल किया।

  • किंगफिशर स्ट्रॉन्ग की पहचान माल्टी मिठास और पाइनी हॉप्स की सुगंध से होती है, जबकि इसका अंत हल्की कड़वाहट के साथ होता है।
  • वहीं किंगफिशर प्रीमियम को उसके क्लासिक पेल लेगर स्वाद, हल्के माल्ट और फ्लोरल साइट्रस नोट्स के लिए सराहा गया।

छत्तीसगढ़ की सिम्बा बियर का जलवा

Best CG Beer: क्राफ्ट बियर इंडस्ट्री में तेजी से लोकप्रिय हो रही Simba Beer ने भी इस साल अवार्ड्स में जगह बनाई।

  • Simba Wit (बेल्जियन स्टाइल गेहूं बियर) ने सिल्वर मेडल जीता। इसमें ऑरेंज पील और धनिया के साथ खट्टेपन और ताजगी का अनोखा स्वाद है।
  • वहीं Simba Stout ने ब्रॉन्ज मेडल अपने नाम किया। यह बियर चॉकलेट और कॉफी फ्लेवर के साथ गहरी और क्रीमी टेक्सचर वाली है, जिसका अंत हल्की कड़वाहट के साथ होता है।

भारतीय बियर की वैश्विक पहचान

World Beer Awards 2025: वर्ल्ड बियर अवार्ड्स हर साल दुनिया की बेहतरीन बियर को सम्मानित करता है। इस बार किंगफिशर और सिम्बा की जीत ने साबित किया है कि भारतीय बियर ब्रांड्स न केवल घरेलू बाजार में बल्कि वैश्विक मंच पर भी मजबूत पहचान बना रहे हैं।

Also Read: CG Liquor Shops Online Payment: छत्तीसगढ़ की शराब दुकानों में अब सिर्फ ऑनलाइन पेमेंट से मिलेगी शराब, आबकारी मंत्री लखनलाल देवांगन ने जल्द लागू करने दिए निर्देश

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button