Labor Registration Camp: धमतरी में 1 से 14 अगस्त तक चलेंगे श्रम पंजीयन शिविर, निर्माण स्थलों और ग्राम पंचायतों में लगेगा कैंप, देखिये सूची

Labor Registration Camp: धमतरी ज़िले में असंगठित क्षेत्र के श्रमिकों के पंजीयन को लेकर लगातार अभियान चलाया जा रहा है। कलेक्टर अविनाश मिश्रा के निर्देश पर 1 अगस्त से 14 अगस्त 2025 तक जिले के विभिन्न निर्माण स्थलों और ग्राम पंचायत क्षेत्रों में श्रम पंजीयन शिविरों का आयोजन किया जाएगा। इस अभियान के तहत श्रमिकों को सरकारी योजनाओं का लाभ दिलाने के लिए उनका पंजीयन किया जाएगा।

शिविर की तारीखें और स्थान

CG Labour Schemes: श्रम पदाधिकारी ने जानकारी दी कि पंजीयन शिविरों की रूपरेखा तय कर दी गई है और अधिकारियों व कर्मचारियों की ड्यूटी भी लगा दी गई है। शिविरों का कार्यक्रम निम्नानुसार रहेगा:

  • 1 अगस्त: धमतरी, बालाजी कॉलोनी (भवन निर्माण स्थल)
  • 4 अगस्त: कुरूद, भेलवाकूदा
  • 5 अगस्त: मगरलोड, धौराभाठा (नवा) भवन निर्माण स्थल
  • 6 अगस्त: नगरी, बस स्टैंड के पास चुरियारापारा
  • 7 अगस्त: धमतरी, जोधापुर भवन निर्माण स्थल
  • 8 अगस्त: कुरूद, जीजामगांव
  • 11 अगस्त: मगरलोड, करेलीछोटी ग्राम पंचायत, नाली निर्माण स्थल
  • 12 अगस्त: धमतरी, भानपुरी ग्राम पंचायत, भवन निर्माण स्थल
  • 13 अगस्त: कुरूद, भखारा मेन रोड, कॉम्पलेक्स निर्माण स्थल
  • 14 अगस्त: मगरलोड, तेन्दूभाठा भवन निर्माण स्थल

श्रमिकों को मिलेंगे कई लाभ

Free Registration Camp: श्रम पंजीयन के ज़रिए पंजीकृत श्रमिकों को बीमा, स्वास्थ्य सेवा, शिक्षा सहायता, मातृत्व लाभ और ऋण सहायता जैसी विभिन्न योजनाओं का लाभ मिल सकता है। पंजीयन के लिए श्रमिकों को पहचान पत्र, निर्माण स्थल का प्रमाण और दो पासपोर्ट साइज फोटो साथ लाना अनिवार्य होगा।

प्रशासन की अपील

प्रशासन ने जिले के निर्माण कार्यों से जुड़े श्रमिकों और ग्राम पंचायतों के श्रमिकों से अपील की है कि वे निर्धारित तिथियों पर इन शिविरों में पहुंचकर पंजीयन जरूर करवाएं ताकि उन्हें शासन की योजनाओं का पूरा लाभ मिल सके।

श्रमिकों के लिए योजनाएं एवं लाभ – सारणीबद्ध विवरण

क्रमयोजना का नामपात्रतालाभ / विवरण
1मुख्यमंत्री मनी सम्मान सहायता योजना3 वर्ष से पंजीकृत श्रमिक, 2 या अधिक पुत्रियाँ₹20,000 एकमुश्त
2सिलिकोसिस सहायता योजनाजिला अस्पताल/बोर्ड से प्रमाणित श्रमिक₹3,00,000 सहायता राशि
3मुख्यमंत्री महतारी जतन योजना1 वर्ष पूर्व पंजीकृत महिला श्रमिक₹20,000 एकमुश्त
4प्रतियोगी परीक्षा प्रोत्साहन योजनापंजीकृत श्रमिक के बच्चे₹1,000 से ₹50,000 तक
5नवोदित रजिस्ट्रेशन योजनानया पंजीकृत श्रमिकआवेदन व नवीनीकरण की सुविधा
6सायकल सहायता योजना18–60 वर्ष, ≥1 वर्ष पंजीकृतमहिला: ₹3,706, पुरुष: ₹3,697
7तिलहन मीनन सहायता योजनामहिला श्रमिक₹7,900 तिलहन मशीन हेतु
8औजार सहायता योजना18 वर्ष या उससे अधिक आयु₹4,000 तक के औजार
9श्रमिक संजीवनी योजना≥ 90 दिन कार्य और पंजीयन₹1,500 औषधि खर्च हेतु
10अंतरराज्यीय सुविधा योजना18–60 वर्ष के श्रमिक5 वर्ष तक सुविधा
11पीएम श्रमिक पेंशन योजना18–40 वर्ष₹3,000 मासिक (60 के बाद)
12अंत्येष्टि सहायतापंजीकृत श्रमिक की मृत्यु₹10,000 अंतिम संस्कार हेतु
13निर्माण श्रमिक पेंशन योजना≥60 वर्ष पंजीकृत₹1,000 मासिक पेंशन
14पोर्टल पेंशन योजनापंजीकृत श्रमिक₹7,500 वार्षिक सहायता
15दीदी-बहीन सहायता योजनामहिला श्रमिक समूह₹7,500 तक टूलकिट
16महिला विशेष यात्रा छूट योजनामहिला श्रमिकबस यात्रा में 50% छूट
17श्रमिक समाधान योजनासभी पंजीकृत श्रमिकशिकायतों का समाधान
18श्रमिक परामर्श योजनासभी श्रमिककानूनी व सामाजिक सलाह
19निर्माण श्रमिक नियुक्ति योजना18–60 वर्षनिजी रोजगार अवसर

🔹 हेल्पलाइन नंबर: 📞 0771-3505050
🔹 पंजीयन व आवेदन: निःशुल्क श्रम पंजीयन शिविरों के माध्यम से

Also Read: Dhamtari Startups: कुरुद में 01 अगस्त को आयोजित होगा ‘उद्यम से विकास तक – युवा उद्यमी एवं स्टार्टअप सम्मेलन’

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button