नवरात्र से पहले छत्तीसगढ़वासियों को तोहफा, दूध-घी और पनीर होंगे सस्ते, इस प्रोडक्ट में ग्राहकों को मिलेगा 1206 रुपए का फायदा

रायपुर। नवरात्र के पहले दिन से आम जनता को राहत मिलेगी। छत्तीसगढ़ राज्य सहकारी दुग्ध महासंघ मर्यादित (देवभोग) ने अपने सभी प्रमुख उत्पादों की कीमतों में कटौती का ऐलान किया है। 22 सितंबर से दूध, पनीर, घी, मक्खन और फ्लेवर्ड मिल्क सस्ते दामों पर उपलब्ध होंगे।

पनीर और घी पर टैक्स खत्म

देवभोग की ओर से दी गई जानकारी के मुताबिक अब पनीर (1 किलो) पर जीएसटी खत्म कर दिया गया है। पहले यह 395 रुपये किलो मिलता था, जो अब घटकर 376 रुपये में मिलेगा। इसी तरह देवभोग घी (1 लीटर रिफिल पैक) पर 12% जीएसटी हटा दिया गया है। इसकी कीमत 654 रुपये से घटकर 613 रुपये हो जाएगी। यानी ग्राहकों को सीधे 41 रुपये का फायदा मिलेगा।

फ्लेवर्ड मिल्क और छोटे पैक भी सस्ते

देवभोग फ्लेवर्ड मिल्क (200 मिली) पर भी अब जीएसटी नहीं लगेगा। पहले इसकी कीमत 30 रुपये थी, जो अब 28 रुपये होगी। छोटे पैक वाले घी और दूध पर भी कीमत कम की गई है।

बटर के थोक पैक पर सबसे ज्यादा फायदा

देवभोग बटर (25 किलो पैक) की कीमत में भी बड़ा बदलाव किया गया है। पहले यह 16,300 रुपये का मिलता था, अब 15,094 रुपये में मिलेगा। यानी एक बार में 1,206 रुपये की बचत होगी।

नए दामों की सूची

प्रोडक्टपहलेअबबचत
पनीर (200 ग्राम)₹90₹86₹4
पनीर (1 किलो)₹395₹376₹19
देवभोग घी (1 किलो)₹654₹613₹41
देवीश्री घी (1 लीटर)₹685₹642₹43
देवभोग घी (500 ग्राम)₹338₹317₹21
देवभोग घी (200 मिली)₹152₹142₹10
मिल्क (200 मिली)₹30₹28₹2
बटर (25 किलो)₹16,300₹15,094₹1,206

देवभोग प्रबंधन का कहना है कि यह कदम उपभोक्ताओं को राहत देने और त्योहारी सीजन में बिक्री बढ़ाने के लिए उठाया गया है।

Also Read: HUL Product Price Cut: हिंदुस्तान यूनिलीवर लिमिटेड ने घटाए प्रोडक्ट्स के दाम, शैंपू–साबुन से लेकर कॉफी, हेल्थ ड्रिंक और ये सभी डेली उपयोग के सामान हुए सस्ते, देखिये रेट लिस्ट

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button