भिलाई की अस्मी खरे पहुंचेंगी 15 अगस्त को ‘एट होम रिसेप्शन’ में, राष्ट्रपति ने भेजा न्योता

CG Girl in Rashtrapati Bhavan: छत्तीसगढ़ के भिलाई से निकली एक बेटी ने कुछ ऐसा कर दिखाया है कि अब उसे दिल्ली में देश के सबसे बड़े पते से बुलावा आ गया है। नाम है अस्मी खरे। जो जल्द ही राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आमंत्रण पर 15 अगस्त को राष्ट्रपति भवन में होने वाले ‘एट होम रिसेप्शन’ में शामिल होंगी।

स्मार्ट इंडिया हैकाथन में शानदार परफॉर्मेंस

CG Asmi Khare: असली वजह है स्मार्ट इंडिया हैकाथन 2024, जहां अस्मी ने अपनी टीम के साथ गेल इंडिया की एक बेहद तकनीकी समस्या का स्मार्ट सॉल्यूशन तैयार किया। ये फाइनल मुकाबला दिसंबर 2024 में NIT श्रीनगर में हुआ था।

Asmi Khare Bhilai: अस्मी की टीम का नाम था कोडिंग विजार्ड। उन्होंने एक ऐसा मोबाइल ऐप तैयार किया जिससे जियो लोकेशन के ज़रिए ऑटोमैटिक अटेंडेंस सिस्टम तैयार किया गया। इसमें ऑफलाइन अटेंडेंस, ऑफ साइट वर्किंग, और तुरंत रिपोर्टिंग जैसी कई सुविधाएं शामिल थीं।

जीत का इनाम: राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण

Asmi Khare invited by President: इस शानदार जीत के बाद अब अस्मी को राष्ट्रपति भवन में होने वाले स्वतंत्रता दिवस समारोह में हिस्सा लेने का न्योता मिला है। ये समारोह उन लोगों के लिए होता है जिन्होंने अपने-अपने फील्ड में कुछ खास कर दिखाया हो। यानी अब अस्मी देश के चुनिंदा चैंपियंस में शामिल हो चुकी हैं।

अस्मी बोलीं- यह अकेले मेरी नहीं, पूरी टीम की जीत

जब अस्मी से पूछा गया तो उन्होंने मुस्कुराकर कहा,

“राष्ट्रपति भवन से आमंत्रण मिलना बेहद गर्व की बात है। लेकिन ये सिर्फ मेरी नहीं, हमारी पूरी टीम की मेहनत और मेहनत का नतीजा है। वहां देश के कई प्रेरणादायक लोगों से मिलने का मौका मिलेगा, जिनसे सीखने को बहुत कुछ होगा।”

पैरेंट्स की खुशी का ठिकाना नहीं

CG girl in Rashtrapati Bhavan: अस्मी के पिता अनिल खरे, जो पहले एक अखबार में काम कर चुके हैं, और मां स्मिता, जो हाउस वाइफ हैं—दोनों बेटी की इस उपलब्धि से बेहद खुश हैं।

“हर मां-बाप चाहते हैं कि उनका बच्चा कुछ ऐसा करे जिससे सिर गर्व से ऊंचा हो। अस्मी ने वो करके दिखाया,” – कहा अस्मी की मां ने।

कौन हैं अस्मी खरे?

  • अस्मी, भिलाई के तालपुरी की रहने वाली हैं।
  • वे इस वक्त BIT भिलाई से कंप्यूटर साइंस इंजीनियरिंग के फाइनल ईयर की छात्रा हैं।
  • उनका छोटा भाई अस्मित भी रायपुर के शंकराचार्य कॉलेज में बीटेक कर रहा है।

Also Read: गंगरेल बांध में अवैध मछली शिकार पर हाईकोर्ट सख्त, अदालत ने मत्स्य विभाग के सचिव से मांगा नया शपथपत्र

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button