प्रधान पाठक पर छात्राओं से शारीरिक शोषण का आरोप, शिक्षिका ने दबाया मामला, दोनों निलंबित

बलौदाबाजार Kamta School News: सिमगा विकासखंड के शासकीय पूर्व माध्यमिक स्कूल कामता में दो छात्राओं से शारीरिक शोषण का मामला सामने आया है। आरोप स्कूल के प्रभारी प्रधान पाठक देवलाल साहू पर लगा है। इस मामले में जानकारी छुपाने के आरोप में एक शिक्षिका को भी निलंबित कर दिया गया है।

छात्राओं ने लगाया गंभीर आरोप

Simga News: मिली जानकारी के अनुसार, प्रधान पाठक ने 19 सितंबर को कक्षा 8वीं की छात्रा को प्रमाणपत्र बनवाने के बहाने एक मकान में ले जाकर शोषण किया। जांच में यह भी सामने आया कि 30 अगस्त को भी इसी कक्षा की दूसरी छात्रा के साथ ऐसा ही किया गया था।

गांव में आक्रोश, एफआईआर दर्ज

घटना की जानकारी मिलते ही स्कूल और गांव में हंगामा खड़ा हो गया। परिजनों ने तत्काल प्रधान पाठक के खिलाफ थाने में शिकायत दर्ज कराई, जिसके बाद पुलिस ने एफआईआर दर्ज की।

शिक्षिका ने जानकारी छुपाई

जांच में यह बात भी सामने आई कि 30 अगस्त की घटना की जानकारी शिक्षिका हेमा देवांगन को थी, लेकिन उन्होंने इसे उच्च अधिकारियों तक नहीं पहुँचाया। इसे गंभीर लापरवाही मानते हुए कार्रवाई की गई।

दोनों कर्मचारी निलंबित

जिला शिक्षा अधिकारी संजय गुहे की रिपोर्ट के आधार पर संभागीय संयुक्त संचालक शिक्षा संजीव श्रीवास्तव ने प्रधान पाठक देवलाल साहू और शिक्षिका हेमा देवांगन दोनों को निलंबित कर दिया है।

Also Read: धमतरी में पूर्व पार्षद की बेटी ने फांसी लगाकर की आत्महत्या

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button