
धमतरी, 31 जुलाई 2025: Dhamtari Mobile Repairing Training: अगर आप ग्रामीण इलाके से हैं, उम्र 18 से 45 साल के बीच है और स्वरोजगार शुरू करने की सोच रहे हैं, तो ये खबर आपके काम की है। धमतरी जिले के बड़ौदा स्वरोजगार विकास संस्थान (RSETI) में मोबाइल रिपेयरिंग और सर्विसिंग का 30 दिन का निःशुल्क आवासीय प्रशिक्षण 4 अगस्त से शुरू होने जा रहा है।
35 सीटें, पूरी तरह फ्री ट्रेनिंग
संस्थान के डायरेक्टर ने जानकारी दी कि इस ट्रेनिंग के लिए कुल 35 सीटें आरक्षित हैं। ये कोर्स पूरी तरह फ्री है, जिसमें आवासीय सुविधा भी शामिल है। प्रशिक्षण के दौरान मोबाइल के सॉफ्टवेयर और हार्डवेयर से जुड़ी तकनीकी जानकारी दी जाएगी।
क्या-क्या सिखाया जाएगा?
इस 30 दिवसीय ट्रेनिंग में युवाओं को ये चीजें सिखाई जाएंगी:
- मोबाइल रिपेयरिंग की बेसिक और एडवांस जानकारी
- जीएसएम नेटवर्क, डुअल सिम तकनीक
- 3G, 4G नेटवर्क, मदरबोर्ड की कार्यप्रणाली
- मोबाइल हार्डवेयर की पहचान और मरम्मत
- इलेक्ट्रॉनिक सेफ्टी और फॉल्ट डिटेक्शन
- उद्यमिता विकास की बुनियादी बातें
ऐसे करें आवेदन
जो भी युवा इस ट्रेनिंग का हिस्सा बनना चाहते हैं, उन्हें नीचे दिए गए दस्तावेजों की फोटोकॉपी और चार पासपोर्ट साइज फोटो के साथ आवेदन जमा करना होगा:
- राशन कार्ड
- आधार कार्ड
- शैक्षणिक प्रमाण पत्र
- मनरेगा जॉब कार्ड (यदि हो)
आवेदन कहां जमा करें?
बड़ौदा आरसेटी कार्यालय, कम्पोजिट भवन के पीछे, धमतरी
इन नंबरों में संपर्क करें
ज्यादा जानकारी के लिए नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है:
📞 +91-94082-27557
📞 +91-88394-68509
📞 +91-97559-17024
नोट: प्रशिक्षण 4 अगस्त से शुरू हो रहा है, इसलिए आवेदन प्रक्रिया जल्द पूरी करें। ये अवसर उन युवाओं के लिए है जो तकनीकी हुनर सीखकर खुद का काम शुरू करना चाहते हैं।



