
धमतरी: CG School Exam Time Table: जिला शिक्षा अधिकारी (DEO) कार्यालय ने कक्षा 1 से 12 तक संचालित सभी शासकीय एवं अशासकीय विद्यालयों के लिए त्रैमासिक परीक्षा की समय-सारणी जारी कर दी है। आगामी 15 सितंबर 2025 से पूरे जिले में सीजी बोर्ड पाठ्यक्रम आधारित विद्यालयों में तिमाही परीक्षाएँ एक साथ प्रारंभ होंगी।
Quarterly Exam Time Table: यह परीक्षा विद्यार्थियों के ज्ञान, परिश्रम और तैयारी की पहली बड़ी कसौटी मानी जा रही है। शिक्षा विभाग का उद्देश्य केवल शैक्षणिक प्रगति का मूल्यांकन करना ही नहीं, बल्कि छात्रों को आगामी वार्षिक लक्ष्यों के लिए और अधिक दृढ़ संकल्पित करना भी है।

परीक्षा का समय
- समय: दोपहर 11:00 बजे से 02:00 बजे तक
- स्थान ग्रहण: 11:00 बजे
- उत्तर पुस्तिका वितरण: 11:05 बजे
- प्रश्न पत्र अध्ययन हेतु वितरण: 11:10 बजे
- उत्तर लेखन कार्य: 11:15 बजे से 02:00 बजे तक
तिमाही परीक्षा का समय-सारिणी (कक्षा 10वीं एवं 12वीं)
| तिथि | दिन | कक्षा 10वीं (हाईस्कूल) | कक्षा 12वीं (हायर सेकेंडरी) |
|---|---|---|---|
| 20/09/2025 | शनिवार | गणित / दृष्टिहीन हेतु संगीत / मूक-बधिर हेतु ड्राइंग एंड पेंटिंग | भूगोल / गणित |
| 22/09/2025 | सोमवार | प्रथम भाषा (हिंदी / अंग्रेजी) | विशिष्ट हिंदी / अंग्रेजी |
| 23/09/2025 | मंगलवार | हिंदी | द्वितीय भाषा (सामान्य हिंदी / अंग्रेजी / संस्कृत) |
| 24/09/2025 | बुधवार | अंग्रेजी | कम्प्यूटर एप्लीकेशन, रिटेल मार्केटिंग, आईटी, ऑटोमोबाइल, सर्विस टेक्निशियन, वाणिज्यिक गणित |
| 25/09/2025 | गुरुवार | सामाजिक विज्ञान | संगठन / अर्थशास्त्र / जीवविज्ञान / फूड एंड न्यूट्रिशन / एनिमल हसबेंड्री व पोल्ट्री फार्मिंग |
| 26/09/2025 | शुक्रवार | संस्कृत / आईटी / हेल्थकेयर / नया व्यावसायिक | राजनीति विज्ञान / रसायनशास्त्र / बुक कीपिंग एंड अकाउंटेंसी / साइंस एसेसमेंट / क्रॉप प्रोडक्शन एंड हॉर्टिकल्चर |
| 27/09/2025 | शनिवार | विज्ञान | इतिहास / भौतिक शास्त्र / व्यवसाय अध्ययन / फिजियोलॉजी एंड फर्स्ट एड / आर्ट्स / गृह विज्ञान |
जिला शिक्षा अधिकारी ने स्पष्ट किया है कि परीक्षा का संचालन निष्पक्ष व पारदर्शी ढंग से किया जाएगा। सभी विद्यालयों के प्राचार्यों को समय-सारणी के अनुसार तैयारी पूर्ण करने के निर्देश जारी किए गए हैं।



