Rajyotsav 2025: रायपुर राज्योत्सव का आज अंतिम दिन: बॉलीवुड सिंगर कैलाश खेर आज देंगे लाइव परफॉर्मेंस, जानिए सांस्कृतिक संध्या का पूरा शेड्यूल

रायपुर: Bollywood Singer Kailash Kher: छत्तीसगढ़ स्थापना दिवस के रजत जयंती वर्ष को बड़े ही भव्य रूप से मनाया जा रहा राज्योत्सव 2025 कार्यक्रम का आज बुधवार को अंतिम दिन है। पाँच दिवसीय इस महोत्सव का समापन आज बॉलीवुड के मशहूर सिंगर कैलाश खेर की शानदार प्रस्तुति के साथ होगा। कैलाश खेर के गीत-संगीत का कार्यक्रम रात 9 बजे से शुरू होगा, जिसके लिए दर्शकों की भारी भीड़ उमड़ने की उम्मीद है।

आज शाम की सांस्कृतिक प्रस्तुति का शेड्यूल

आज की सांस्कृतिक संध्या में छत्तीसगढ़ की समृद्ध लोक कला और बॉलीवुड की संगीत की मिठास का अद्भुत संगम देखने को मिलेगा। शाम 6 बजे से कार्यक्रम शुरू हो जाएगा।

प्रस्तुति देने वाले प्रमुख कलाकार:

  • मती पूनम विराट तिवारी: इंदिरा कला संगीत विश्वविद्यालय खैरागढ़ का कार्यक्रम
  • दुर्गा साहू: पंडवानी गायन
  • डाली थरवानी और सारिका शर्मा: कत्थक नृत्य
  • संजय नारंग, नीतिन अग्रवाल, महुआ मजुमदार और नरेन्द्र जलक्षत्रीय: लोकसंगीत की प्रस्तुति
  • महेश्वरी सिंहा: लोकमंच
  • चंद्रशेखर चकोर: लोक नाट्य
  • द्वारिकाप्रसाद साहू: डंडा नृत्य

यह आयोजन छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत को जीवंत बनाएगा। दर्शकों को पूरे दिन लोक कलाओं और रात में कैलाश खेर के मनमोहक गीतों का अनोखा संगम देखने को मिलेगा।

Also Read: Free Gas Cylinder: प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना: छत्तीसगढ़ में 13 हजार परिवारों को मिलेगा मुफ्त गैस सिलेंडर

दक्षिण कोसल का Whatsapp Group ज्वाइन करे

Ravi Pratap Pandey

रवि पिछले 7 वर्षों से छत्तीसगढ़ में सक्रिय पत्रकार हैं। उन्होंने राज्य के सामाजिक, राजनीतिक और सांस्कृतिक पहलुओं पर गहराई से रिपोर्टिंग की है। जमीनी हकीकत को उजागर करने और आम जनता की आवाज़ को मंच देने के लिए वे लगातार लेखन और रिपोर्टिंग करते रहे हैं।

Related Articles

Back to top button